
AQI क्या है और इसे कैसे मापा जाता है? जानें वायु प्रदूषण से जुड़े सारे सवालों के जवाब
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. सड़कों पर घने धुएं की चादर छाने के साथ ही AQI एक महत्वपूर्ण पैमाना बन गया है. इसलिए इंडिया टुडे ने AQI के पीछे छिपे विज्ञान को आम भाषा में समझाया है.
सड़कों पर घने धुएं की चादर छाने के साथ ही AQI एक महत्वपूर्ण पैमाना बन गया है. सर्दी की ठंड और कोहरा दिल्ली-एनसीआर के लाखों निवासियों के लिए एक अप्रत्याशित मेहमान लेकर आए हैं, जो है खराब हवा. इंडिया टुडे ने इस शब्द के पीछे छिपे विज्ञान को आम भाषा में समझाया है.
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) नामक एक माप यह बताता है कि किसी विशेष स्थान पर हवा कितनी खराब हो गई है. इसकी रीडिंग आमतौर पर श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए चेतावनी के रूप में काम करती है. राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के अनुसार, हाल ही में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक गिर गई है और इंदिरापुरम में AQI 999 तक पहुंच गई है. दिल्ली के अन्य भागों में 24 घंटे का औसत पहली बार “गंभीर+” श्रेणी में 453 पर रहा. वहीं 36 निगरानी स्टेशनों में से 35 स्टेशन 400+ AQI श्रेणी में रहे तो, "वायु गुणवत्ता सूचकांक वास्तव में क्या है? हम इसकी व्याख्या कैसे करें? इसकी गणना के लिए डेटा कहां से आता है?" ऐसे प्रश्न देश भर में कई लोगों के मन में हैं.
सरल शब्दों में कहें तो AQI वायु में मौजूद हानिकारक प्रदूषकों जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड, ओजोन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5 और PM10 कण) का 0 से 500 तक का सूचकांक है. यह संख्या जितनी अधिक होगी, हवा उतनी ही खराब होगी.
AQI की गणना कैसे की जाती है?
गणना में हवा में प्रदूषक सांद्रता के स्तर को सूत्र द्वारा सूचकांक मानों में परिवर्तित करना शामिल है. सूत्र प्रत्येक प्रदूषक के लिए एक सूचकांक मान देता है, जिससे वायु गुणवत्ता पर प्रत्येक प्रदूषक के प्रभाव को स्वतंत्र रूप से समझा जा सकता है. इनमें से सबसे अधिक मान AQI बन जाता है, जिसका अर्थ है कि सबसे अधिक मान वाला प्रदूषक अंतिम AQI निर्धारित करता है. राष्ट्रीय राजधानी के ज़्यादातर इलाकों में PM2.5 और PM10 कण मुख्य प्रदूषक कण हैं. इनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या उससे ज़्यादा होता है, जो कि मानव बाल की चौड़ाई से लगभग 30 गुना छोटा होता है.
इसकी निगरानी कैसे की जाती है?

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








