
Anupama Spoiler: वसुंधरा को होगी अनुपमा से जलन, अंश सौंपेगा गौतम को बच्चा
ABP News
स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों एक नए ट्रैक की शुरुआत हो रही है. हाल ही में प्रार्थना ने बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद से शाह परिवार और कोठारी परिवार के लोग खुशी से झूम उठे हैं.
रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों खुशियों वाला ट्रैक देखने को मिल रहा है. क्योंकि, काफी लंबे इंतजार के बाद अब प्रार्थना मां बन चुकी है. ऐसे में परिवार के सभी लोग खुशी में झूमते हुए और जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इधर, अनुपमा के जन्मदिन को लेकर परी काफी एक्साइटेड नजर आती है, वो एक साड़ी लाई होती है, जिसे राही को दिखाती है.
वहीं, राही भी अपनी मां के लिए एक हैंडमेड कार्ड बनाती है. इतना ही नहीं राही कहती है कि प्रेम भी अनुपमा के लिए स्पेशल सरप्राइज की प्लानिंग कर रहा है. कोठारी परिवार का बिजनेस में बहुत लॉस हुआ है, उसके बाद भी सभी अनुपमा का जन्मदिन मनाने के लिए एक्साइटेड हैं.
अनुपमा सोई रहती है तो वो सपने में अनुज को देखती है. अनुज उसे जन्मदिन की बधाई देता है. उसके बाद अनुपमा की नींद खुल जाती है. इसी बीच अनुपमा को पता चलता है कि प्रार्थना को लेकर अंश अस्पताल गया है. अनुपमा अस्पताल पहुंचती है और अंश को समझाती है.
प्रार्थना की बेटी को देख खुशी से झूमा परिवार

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












