
Anupama Spoiler: अनुपमा करेगी नई शुरूआत, गौतम पर भड़केगा प्रेम, प्रेरणा की हरकतों का होगा पर्दाफाश!
ABP News
स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में एक के बाद एक बड़ा धमाका देखने को मिल रहा है. शो की कहानी मेकर्स अब तेजी-तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि टीआरपी में धमाल मचाते रहें.
रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. शो में दिखाई जाने वाली कहानियों के बदौलत ही इस बार अनुपमा ने टीआरपी में नंबर वन का पोजिशन हासिल किया है और बाकी शोज को मात दिया है. इन दिनों शो में मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है.
अनुपमा पिछले कुछ दिनों से कोठारी हाउस में रह रही है और अपनी बेटी राही का ध्यान रख रही है. वहीं, कोठारी हाउस में कुणाल और कीर्ति के आने से नया ड्रामा शुरू हो गया है. कीर्ति अपने पति कुणाल को खूब टॉर्चर करती है. लेकिन, दुनिया के सामने ऐसा दिखाती है कि बुरा उसके साथ हो रहा है.
कोठारी परिवार के लोग इस दौरान कुणाल को ही गलत समझ रहे होते हैं. लेकिन, अनुपमा के सामने कीर्ति की सच्चाई आ चुकी है. ऐसे में वो कुणाल को सपोर्ट करने का फैसला करती है. साथ ही वो कुणाल को कहती है कि कीर्ति के सारे काले करतूतों को रिकॉर्ड करे.
गौतम दिलवाएगा प्रेम को गुस्सा













