
Almonds for blood sugar: बादाम खाने से भी कम हो सकती है ब्लड शुगर, रोजाना इस मात्रा में खाएं
AajTak
How much almonds help in blood sugar control: बादाम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन हाल ही में एक स्टडी में सामने आया है कि बादाम खाने से ब्लड शुगर भी कम हो जाती है.
How much almonds help in blood sugar control: ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना बहुत ज़रूरी है, खासकर डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए. सही खान-पान, नियमित व्यायाम और दवाओं का पालन करके इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है. आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कई सारे तरीके अपनाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें अधिक फायदा नहीं मिलता. एक हालिया स्टडी में सामने आया है कि रोजाना बादम का सेवन करना एशियाई भारतीयों जैसी विशिष्ट आबादी में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.
बादाम और कार्डियोमेटाबोलिक हेल्थ
बादाम और कार्डियोमेटाबोलिक हेल्थ पर पहले से मौजूद रिसर्चों की तुलना करते हुए रिसर्चर्स और डॉक्टर्स की एक टीम ने कहा कि बादाम 'खराब' कोलेस्ट्रॉल को कम करके और हेल्दी आंत बैक्टीरिया को बढ़ाकर मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
यह रिसर्च 'करंट डेवलपमेंट्स इन न्यूट्रिशन' नाम की मैग्जीन में पब्लिश हुई है. इसमें हार्ट के लिए हेल्दी वजन को हबनाए रखने वाले और पेट के लिए अनुकूल भोजन के रूप में बादाम की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया है.
एक्सपर्ट्स ने बताया है कि एशियाई भारतीयों में कार्डियोमेटाबोलिक बीमारियों की बढ़ती दर चिंता का विषय है. फोर्टिस सेंटर फॉर डायबिटीज, ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल के चेयरमैन डॉ. अनूप मिश्रा ने बताया कि रिसर्च के निष्कर्षों से संभावित रूप से विशिष्ट आबादी को फायदा मिल सकता है.
बादाम खाने से एलडीएल या 'खराब' कोलेस्ट्रॉल 5 यूनिट तक कम हो गया था तथा डायस्टोलिक ब्लडप्रेशर 0.17-1.3 mmHg कम हो गया था.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









