
Air India फ्लाइट में जैन परिवार को मांसाहारी खाना देने पर बवाल, एयरलाइन ने लिया एक्शन
ABP News
एयर इंडिया के विमान में एक जैन परिवार को शाकाहारी खाने के बजाय मांसाहारी खाना परोस दिया गया.
एयर इंडिया के विमान में एक जैन परिवार को शाकाहारी खाने के बजाय मांसाहारी खाना परोस दिया गया जिसकी शिकायत किए जाने के बाद चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी गई. सरकारी अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी है.
अधिकारियों के मुताबिक घटना 25 मार्च की है जहां टोक्यो से दिल्ली आ रहे विमान में जैन धर्म के अनुयायी एक यात्री ने खुद के लिए शाकाहारी भोजन परोसने को कहा था लेकिन चालक दल के दो सदस्यों ने गलती से उस यात्री को मांसाहारी भोजन परोस दिया. बताया जा रहा है भोजन में मछली परोसी गई थी जिसकी गंध से शख्स को अहसास हुआ कि उसे मसाहारी भोजन परोसा गया है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












