
AI Impact Summit 2026: AI समिट में नजर आई लाइफ सेवर बाइक, अब खेत से लेकर बालकनी तक होगी स्मार्ट खेती
ABP News
AI Impact Summit 2026: बाइक में AI और सेंसर-आधारित सेफ्टी सिस्टम लगा है. जैसे ही बाइक गिरती है या किसी बड़े एक्सीडेंट का अंदेशा होता है, सिस्टम तुरंत स्थिति को पहचान लेता है.
दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Summit 2026) में एक ऐसी AI-स्मार्ट बाइक देखने को मिली, जो सेफ्टी के मामले में गेमचेंजर मानी जा रही है. यह बाइक सिर्फ तेज रफ्तार या स्टाइल के लिए नहीं बल्कि राइडर की जान बचाने वाली टेक्नोलॉजी के लिए चर्चा में है.
इस बाइक में AI और सेंसर-आधारित सेफ्टी सिस्टम लगा है. जैसे ही बाइक गिरती है या किसी बड़े एक्सीडेंट का अंदेशा होता है, सिस्टम तुरंत स्थिति को पहचान लेता है. अपने आप इमरजेंसी कॉल कर देता है. इससे हादसे के बाद मदद जल्दी पहुंच सकती है.
आज के समय में सड़क हादसों में कई जानें सिर्फ इसलिए चली जाती हैं, क्योंकि समय पर मदद नहीं पहुंच पाती. ऐसी AI-इनेबल्ड बाइक टेक्नोलॉजी आने वाले वक्त में खासकर शहरों के ट्रैफिक और हाईवे पर राइडर्स के लिए लाइफ-सेवर साबित हो सकती है.
समिट में दिखी खेती की AI टेक्नोलॉजीदिल्ली में चल रहे एआई समिट में खेती से जुड़ी AI टेक्नोलॉजी भी खूब चर्चा में रही. यहां ऐसे स्मार्ट सॉल्यूशंस दिखाए गए, जिनसे अब शहरों में रहने वाले लोग भी घर की बालकनी में सब्जियां उगा सकते हैं. किसान अपने खेतों में ड्रोन और सेंसर की मदद से स्मार्ट खेती कर सकते हैं. AI-आधारित सॉयल डिटेक्टर मिट्टी की हालत की पूरी रिपोर्ट तैयार करता है. मिट्टी में नमी कितनी है, कौन-से पोषक तत्व कम हैं, किस तरह की फसल ज्यादा बेहतर रहेगी.













