
AgriGold Ponzi Scheme के पीड़ितों को बड़ी राहत, ED ने कुर्क की गई 6000 करोड़ की संपत्ति लौटाई
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने एग्रीगोल्ड पोंजी योजना के पीड़ितों को लगभग 3,339 करोड़ रुपये की संपत्ति लौटाई है, जिसकी मार्केट वैल्यू 6,000 करोड़ रुपये से अधिक है. इससे 32 लाख पीड़ितों को राहत मिलेगी, जिन्होंने इस योजना में अपनी जमा पूंजी खो दी थी.
प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में एक अहम कदम उठाते हुए, एग्रीगोल्ड पोंजी योजना के पीड़ितों को लगभग 3,339 करोड़ रुपये की कुर्क की गई संपत्तियां लौटा दी हैं. इन संपत्तियों की मार्केट वैल्यू 6,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है, जो कि अलग-अलग काई राज्यों में स्थित है. इस कार्रवाई से लगभग 32 लाख पीड़ितों को राहत मिलेगी, जिन्होंने इस पोंजी योजना में अपनी जमा पूंजी खो दी थी.
एग्रीगोल्ड समूह ने हाई रिटर्न वाले रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट या रेजिडेंशियल प्लाट्स के वादे के बहाने लगभग 19 लाख ग्राहकों और 32 लाख खाताधारकों से जमा राशि इकट्ठा की थी. यह योजना असल में एक धोखाधड़ी वाली सामूहिक निवेश योजना थी, जिसमें 130 से अधिक फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किया गया था.
यह भी पढ़ें: Chinese loan app Fraud: केरल में चीनी ऐप लोन धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार
इन कंपनियों ने 'प्लॉट के लिए अडवांस' के रूप में कुछ अमाउंट का भुगतान किया था, लेकिन असम में वो जमीनें एग्जिस्ट ही नहीं करती थी. बाद में उस फर्जी कंपनी ने ग्राहकों को बिना सूचित किए पूरे फंड्स को बिजली, डेयरी, मनोरंजन, स्वास्थ्य और कृषि भूमि इक्वीपमेंट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में डायवर्ट कर दिया.
जांच और कानूनी कार्रवाई
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दर्ज कई एफआईआर के बाद, प्रवर्तन निदेशालय ने 2018 में एग्रीगोल्ड समूह की जांच शुरू की. इस जांच में पाया गया कि इस घोटाले में 32 लाख से अधिक निवेशक खातों से लगभग 6,380 करोड़ रुपये जमा किए गए थे, जिसमें हजारों कमीशन एजेंटों की मदद ली गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










