AAP Tiranga Sankalp Yaatra: अब अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेगी आप, 10 हज़ार लोगों को शामिल करने लक्ष्य
ABP News
AAP Tiranga Sankalp Yaatra: आम आदमी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत आजमा रही है. इसी क्रम में 14 सितंबर को अयोध्या में आप तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने जा रही है.
AAP Tiranga Sankalp Yaatra: नोएडा और आगरा में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने के बाद अब आम आदमी पार्टी 14 सितंबर को अयोध्या में सियासी ताकत दिखाएगी. आम आदमी पार्टी 14 सितंबर को अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है. इस तिरंगा यात्रा में 10 हज़ार से अधिक भीड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है. दरअसल पूरे 1 साल आम आदमी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस आजादी का महोत्सव मनाने का फ़ैसला लिया है. आम आदमी पार्टी अपनी तिरंगा यात्रा से आगामी विधानसभा चुनाव का सियासी संदेश देगी. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करेगी. यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में आयोजित की जा रही है.More Related News