
'AAP सरकार गिराने की साजिश रच रही BJP, 7 विधायकों से किया संपर्क', CM Arvind Kejriwal का बड़ा दावा
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि बीजेपी उनकी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया है. केजरीवाल ने यह भी कहा कि इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, बल्कि AAP की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है.
दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. आप ने दावा किया कि बीजेपी उनकी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया है और अफवाह फैला रहे हैं कि आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है.
'और फिर गिरा देंगे AAP सरकार'
इस बारे में सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया और दावा किया है कि बीजेपी दिल्ली में आप के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. पिछले दिनों बीजेपी ने हमारे दिल्ली के 7 MLA से संपर्क किया और कहा कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे. उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे. 21 MLAs से बात हो गई है. बाकी बचे हुए विधायकों से भी बात कर रहे हैं.
'देंगे 25 करोड़...'
उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ. 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ा देंगे. हालांकि, उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है. लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 MLA को ही संपर्क किया है और सभी विधायकों ने उनके ऑफर से ठुकरा दिया है.
'सरकार गिराने को हो रहे हैं षड्यंत्र'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










