
'A से अर्जुन, B से बलराम', यूपी के इस स्कूल ने बदली ABCD की परिभाषा
AajTak
यूपी के इस स्कूल में बच्चों को नई ABCD पढ़ाई जा रही है, जिसमें सभी नाम भारतीय ऐतिहासिक और पौराणिक महापुरुषों से संबंधित हैं. इसमें A फॉर अर्जुन, B फॉर बलराम और C फॉर चाणक्य पढ़ाया जा रहा है. किताब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
ABCD in UP School: बचपन में A फॉर ऐप्पल, B फॉर बॉल, C फॉर कैट तो आप सभी ने पढ़ा होगा, मगर अब यूपी के एक स्कूल में ABCD की नई परिभाषा पढ़ाई जा रही है. सिर्फ पढ़ाई ही नहीं जा रही है, बल्कि किताबें भी नई शब्दावली के साथ छप रही हैं. यहां आपको किताब A फॉर अर्जुन, B फॉर बलराम, C फॉर चाणक्य देखने को मिलेगी.
इस किताब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बच्चे अब ऐप्पल और बॉल की जगह अर्जुन और बलराम पढ़ रहे हैं. वायरल हो रही किताब की तस्वीरों में A से Z तक के शब्दों के मतलब भारतीय पौराणिक इतिहास से निकाले गए हैं.
वायरल तस्वीरें लखनऊ के अमीनाबाद इंटर कॉलेज की हैं. अमीनाबाद में स्थित यह स्कूल 125 साल पुराना है. यहां अब बच्चों को नई ABCD पढ़ाई जा रही है जिसमें सभी नाम भारतीय ऐतिहासिक और पौराणिक महापुरुषों से संबंधित हैं. किताब में इन महापुरुषों की तस्वीरों के साथ जानकारी दी गई है.
किताब में A फॉर अर्जुन इज ए ग्रेट वॉरियर और B फॉर बलराम इज ब्रदर ऑफ कृष्ण बताया गया है. स्कूल के प्रिंसिपल साहब लाल मिश्र कहते हैं कि बच्चों को भारतीय इतिहास की बेहद कम जानकारी है. ऐसे में इस तरह का कदम उनके ज्ञान में बढ़ोत्तरी करेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










