
'9 पर्सेंट सांसद, 1400 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड्स, कांग्रेस जारी करे डोनर्स की लिस्ट', बीजेपी ने घेरा
AajTak
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉन्ड सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लिया.
कांग्रेस (Congress) की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित कई नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाए गए, जिसके बाद अब बीजेपी ने पलटवार किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को घेरते हुए कई आरोप लगाए हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय मंच से मैं ये पूछना चाहता हूं कि अगर देश की जनता आपको वोट नहीं दे रही है, तो इसमें बीजेपी क्या कर सकती है. उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि हम आपके अच्छे होने की कामना करते हैं, लेकिन जब तक राहुल गांधी बोलेंगे तब तक आपकी पार्टी अपना वोट शेयर खोती रहेगी. राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को शर्मशार न करें.
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि एक पॉलिटिकल पार्टी को हर साल अपना टैक्स रिटर्न फाइल करना होता है. कांग्रेस ने अपना टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया इसीलिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें नोटिस भेजा, इसमें बीजेपी क्या कर सकती है?
रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि आप कहते हैं देश में लोकतंत्र नहीं है. सिंगापुर और विदेश जाते हैं, तो वहां भी वही बोलते हैं और आज भी बोले. आप गाली देते हैं, देश सुन रहा है. अल्पज्ञान समस्या पैदा करता है. राहुल गांधी ने इनकम टैक्स, निर्वाचन आयोग और मीडिया पर उंगली उठाई है.
संबित पात्रा ने कहा कि जहां तक बैंक फ्रीजिंग का सवाल है, अगर आप भारतीय कानून के हिसाब से डिफॉल्टर हैं, तो आपके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फ्रीज किए गए अकाउंट कांग्रेस पार्टी के नहीं हैं.
'सूची जारी कीजिए...'
इलेक्टोरल बॉन्ड पर बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि 55 फीसदी सांसद बीजेपी के हैं, नौ फीसदी कांग्रेस के हैं, 11 फीसदी सांसद डीएमके के हैं, टीएमसी के चार फीसदी सांसद हैं. बीजेपी को 6 हजार करोड़ रूपए बॉन्ड के रूप में मिला, वहीं टीएमसी को लगभग चौदह सौ करोड़ और कांग्रेस को भी लगभग चौदह सौ करोड़ से ज्यादा रुपए मिले हैं. उन्होंने कहा कि अब सवाल उठता है कि नौ प्रतिशत सांसद होने पर आपको इतना रुपए मिलता है. आपको किसने दिया है, इसकी सूची जारी करिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










