
80 हजार की घूस लेते दबोचने गई थी CBI, तलाशी ली तो रेलवे अधिकारी के घर से मिले 32 लाख कैश
AajTak
UP News: उत्तर रेलवे की लखनऊ डिवीजन के अधिकारी को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया. जब घर की तलाशी ली गई तो 32 लाख से अधिक की नकदी मिली. जानिए पूरा मामला...
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर रेलवे की लखनऊ डिवीजन के डिप्टी चीफ मैटेरियल मैनेजर समेत दो अन्य व्यक्तियों को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान सीबीआई ने 32.10 लाख रुपये नगद भी बरामद किए.
सीबीआई ने नॉर्दन रेलवे, लखनऊ डिवीजन के डिप्टी चीफ मटेरियल मैनेजर (कैरिज और वैगन) आलोक मिश्रा और दो अन्य व्यक्तियों अवनीश मिश्रा और मंजीत सिंह को भी घूस मामले में गिरफ्तार किया.
जांच एजेंसी के अनुसार, डिप्टी चीफ मैटरियल मैनेजर और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आरोप लगाया गया था कि रेलवे का अधिकारी ठेकेदारों को ठेके देने, बिलों को क्लियर करने और अन्य चीजों के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था.
यही नहीं, पेंडिंग पड़े 70 लाख रुपय के बिल को क्लियर कराने के एवज में 80 हज़ार की घूस मांगी गई थी. इसी आधार पर छानबीन करते हुए सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत के रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया.
सीबीआई अधिकारियों ने लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान भी चलाया, जिसमें आरोपी मिश्रा के आवास से मिले 32 लाख 10 हज़ार की नकद बरामद हुए. नकदी के साथ-साथ, नॉर्दर्न रेलवे के अधिकारी के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी मिले.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









