
6000 अश्लील वीडियो, लाश से रेप और हड्डियों का पाउडर... कोर्ट में आत्मा पर क्यों डाला गया था इल्जाम ?
AajTak
कहानी जापान के ऐसे शातिर अपराधी की जिसने चार मासूम बच्चियों को पहले तो मौत के घाट उतारा. फिर उनकी लाश के साथ रेप किया. यही नहीं, बाद में उनके शरीर के टुकड़ों को बच्चियों के ही परिवार को पोस्ट के जरिए भेज भी दिया. क्यों उसने यह सब किया? कैसे यह अपराधी पकड़ा गया और उसे इस गुनाह की क्या सजा मिली? चलिए जानते हैं 'The Ratman' की पूरी कहानी विस्तार से...
सुतोमु मियाज़ाकी (Tsutomu Miyazaki) का जन्म 21 अगस्त 1962 के दिन जापान के टोक्यो में हुआ. परिवार काफी रईस था. उसके पिता टोक्यो शहर में अखबार की कंपनी चलाते थे. लेकिन सुतोमु बचपन से ही विकलांग था. दरअसल, उसके हाथ उसकी कलाई से जुड़े हुए थे. जिस कारण वह अपनी उंगलियों को ढंग से नहीं हिला पाता था.
इस कारण सुतोमु को काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी. स्कूल में भी वह किसी से बात नहीं करता था. वह अकेला रहना ही पसंद करता था. क्योंकि स्कूल में बच्चे अक्सर उसकी इस कमजोरी का मजाक उड़ाते थे. घर में भी उसकी बहनें उसका मजाक उड़ाती थीं. जबकि, माता-पिता भी उस पर कुछ खास ध्यान नहीं देते थे.
उसकी सिर्फ अपने दादा के ही साथ ही बनती थी. क्योंकि दादा उसका अच्छे से ख्याल रखते थे और उसे बहुत प्यार भी करते थे. बचपन से ही उसे अकेले रह रह कर अश्लील फिल्में और मैगजीन पढ़ने की आदत पड़ गई थी. पहले तो वह पढ़ाई में काफी होशियार हुआ करता था. उसका सपना था कि वह बड़ा होकर टीचर बने. लेकिन बाद में अश्लील फिल्में और मैगजीन पढ़ने की लत के कारण उसका पढ़ाई में भी मन नहीं लगता.
जिस कारण उसके स्कूल में काफी कम अंक आने लगे. कम अंक आने के कारण उसे अच्छी यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं मिला और इस तरह उसका टीचर बनने का सपना पूरा न हो पाया. नौकरी के लिए उसने फोटो टेक्नीशियन का कोर्स किया. कोर्स पूरा होने के बाद वह खुद को प्रोफेशनल फोटोग्राफर बताकर महिला टेनिस खिलाड़ियों की फोटो खींचता और घर जाकर उनकी फोटो देख मास्टरबेशन करता. उसे इस चीज की इतनी लत लग चुकी थी कि वह आए दिन छुप-छुप कर भी लड़कियों की फोटो खींचकर उन तस्वीरों के साथ गंदी हरकत करता.
समय गुजरता गया और मई 1988 में सुतोमु के दादा की मौत हो गई. इससे उसे काफी धक्का लगा. क्योंकि एक वही थे जिन्हें वह सबसे ज्यादा प्यार करता था. वह उनसे इतना प्यार करता था कि उनके शव की राख को भी उसने खा लिया.
जानकारी के मुताबिक, दादा की मौत के कुछ हफ्ते बाद ही एक दिन वह अपनी बड़ी बहन को बाथरूम में नहाते हुए देख रहा था. जैसी ही उसकी बहन की नजर उस पर पड़ी तो उसने सुतोमु को डांटा. लेकिन उल्टा सुतोमु ने उसे ही पीटना शुरू कर दिया. बात मां तक पहुंची तो मां ने भी उसे डांटा. लेकिन सुतोमु ने मां को भी नहीं बख्शा. उसने अपनी ही मां को भी बुरी तरह पीटा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









