
5G Call तो हो गई लेकिन कब लॉन्च होगा नेटवर्क? क्या है भारत की अब तक तैयारी
AajTak
5G In India: भारत में 5G कब लॉन्च होगा? यह सवाल बहुत से लोगों के जेहन में है, लेकिन इसका जवाब या कोई तय तारीख अभी तक सामने नहीं आई है. आई है तो सिर्फ इससे जुड़ी रिपोर्ट्स और खबरें. गुरुवार को भारत में पहली 5G कॉल का सफल परीक्षण हो गया है. आइए जानते हैं कब तक आएगा 5G नेटवर्क.
भारत में 5G Call का सफल परीक्षण हो गया है. केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने IIT मद्रास में भारत की पहली 5G कॉल की और इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कॉल भी की. हालांकि अभी तक 5G की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
5G ट्रायल टेस्ट, 5G कॉल और 5G स्पेक्ट्रम जैसे टर्म तो हमें सुनने को मिल रहे हैं, लेकिन 5G नेटवर्क लॉन्च की तारीख का अभी तक कोई पता नहीं है. किसी भी टेक्नोलॉजी लवर की तरह हमें भी 5G की आधिकारिक तारीख के ऐलान का इंतजार है.
लॉन्च तो दूर की बात है अभी तक 5G स्पेट्रम की नीलामी की सही तारीख की भी जानकारी नहीं है. स्पेक्ट्रम नीलामी के सुझावों को कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिली है. मंजूरी मिलने के बाद ही दूरसंचार विभाग आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा. आइए जानते हैं भारत में कब तक लॉन्च होगा 5G.
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार इस साल की दूसरी छमाही में 5G स्पेक्ट्रम के मेगा ऑक्शन की तैयारी में है. हालांकि, सरकार का यह प्लान लेट हो सकता है. दरअसल, DoT (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन) चाहता है कि 1 जुलाई 2022 के बाद इंपोर्टेड सभी नेटवर्क गियर की टेस्टिंग MTCTE (Mandatory Testing & Certification of Telecom Equipment) के तहत लोकल लैब में हो.
इस कदम को लेकर इंडस्ट्री में मिली-जुली प्रतिक्रिया है. दूरसंचार विभाग के इस फैसले की वजह से 5G की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है. ET की खबर के मुताबिक, प्रमुख ग्लोबल नेटवर्क के टॉप एग्जीक्यूटिव्स ने सरकार से 2G नेटवर्क को इस टेस्ट से बाहर रखने की मांग की है.
वहीं कुछ अन्य एग्जीक्यूटिव्स 5G रोल आउट में कोई दिक्कत ना आए, इसके लिए सरकार को लोकल टेस्टिंग को 1 जनवरी 2023 से लागू करना चाहिए. बहरहाल सरकार क्या फैसला करती है, ये अभी साफ नहीं है, लेकिन 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











