
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
ABP News
Love & War Budget: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के बजट को लेकर नया अपडेट आया है. पहले खबरें थीं की फिल्म का बजट 425 करोड़ रुपये हो गया है लेकिन ये खबर गलत साबित हुई.
निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी. हाल ही में फिल्म के बजट को लेकर खबरें आई थीं कि मेकर्स इसे 450 करोड़ के भारी बजट में तैयार कर रहे हैं. लेकिन अब नई रिपोर्ट के मुताबित ये दावा गलत है.
'लव एंड वॉर' का असली बजट बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा गया, 'लव एंड वॉर का बजट बढ़ा है, लेकिन संजय लीला भंसाली की लगभग हर फिल्म में ऐसा होता है. शुरुआत में इसे 250 करोड़ की भव्य फिल्म के रूप में प्लान किया गया था, लेकिन शूटिंग के दौरान लागत बढ़कर 350 करोड़ तक पहुंच गई.'
रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'भंसाली अपने विजन से कभी समझौता नहीं करते और वो इस फिल्म को पूरे जुनून के साथ बना रहे हैं. उन्हें विश्वास है कि यह उनका अब तक का बेस्ट काम हो सकता है. 425 करोड़ के बजट की जो बात कही जा रही है, वह जानबूझकर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई गई है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












