
4 महीनों में 60 लाख से ज्यादा केस, क्यों लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में डरा रहा डेंगू? लगानी पड़ी इमरजेंसी
AajTak
बीते 4 महीनों में ही लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में डेंगू के लगभग 60 लाख मरीज आ गए. पिछले पूरे सालभर में ये आंकड़ा इससे कम था. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि इसमें बड़ा हाथ क्लाइमेट चेंज का है. मौसम इस तेजी से बदला कि कई देश, जहां पूरी सदी में भी डेंगू के नहीं के बराबर मामले आए थे, वहां भी इसके मरीज बढ़ चुके.
गर्मी बढ़ने के साथ दुनिया के कई हिस्सों से डेंगू की खबर आने लगती है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा ही खराब हैं. लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में स्थिति इतनी बिगड़ चुकी कि सेना इन्वॉल्व हो गई. वो कैंप लगाने और मरीजों को वहां तक पहुंचाने में लगी हुई है. चार ही महीनों के भीतर 60 लाख से ज्यादा केस आ चुके. ग्लोबल वॉर्मिंग को भी इससे जोड़ा जा रहा है.
किन देशों में है कैसी स्थिति
ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित देश है. यहां जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच ही लगभग सवा 4 लाख डेंगू केस रिपोर्ट हो चुके. ये कुल आबादी का 1.8%है. अब तक 2 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकीं. डेंगू फीवर से इतने कम समय में इतनी मौतें पहले नहीं दिखी थीं.
सेना बना रही फील्ड अस्पताल
ब्राजील के 26 राज्यों में से कई ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी. सेना के जवान फील्ड हॉस्पिटल बना रहे हैं, जहां लोगों का इलाज किया जा रहा है. राजधानी ब्राजिलिया में जगह-जगह ऐसे कैंप हैं, जहां ऐसे मरीज रखे जा रहे हैं, जिन्हें अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही. यह स्थिति तब है, जब अभी पीक सीजन आना बाकी है. अंदेशा जताया जा रहा है कि मई-जून में स्थिति और बिगड़ सकती है.
पेरू भी डेंगू फीवर की चपेट में हैं. यहां पूरे देश में ही इमरजेंसी घोषित हो चुकी. पेरू में बीते 4 महीनों में लगभग डेढ़ लाख मरीज आ चुके, जबकि 117 मौतें हो चुकीं. इसके अलावा अर्जेंटिना, मैक्सिको, उरुग्वे और चिली जैसे देशों में भी डेंगू इस साल परेशान कर रहा है. यहां बता दें कि सेंट्रल अमेरिकी देशों और मैक्सिको में डेंगू केस साल के आखिर में सुनाई देते हैं, जबकि चिली और उरुग्वे में काफी कम ही मामले आते रहे. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम करने वाली संस्था पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने माना कि उरुग्वे जैसे देशों में पिछली सदी में ही डेंगू के बहुत कम केस आए.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








