
4 करोड़ के नुकसान में जडेजा, 18 करोड़ में धोनी की टीम में पहुंचे सैमसन... IPL में छूटा सालों पुराना साथ
AajTak
संजू सैमसम के आईपीएल करियर की बात करें तो सैमसन ने कुल 177 आईपीएल मैच खेले है. 2013 से आईपीएल खेल रहे सैमसन ने सिर्फ साल 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था. बाकी समय वो राजस्थान का ही हिस्सा रहे.
आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं और अपने टीम के खिलाड़ियों की अदला-बदली की है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा है राजस्थान रॉयलस्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हुई डील की. इस डील के तहत राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई के साथ जुड़ गए हैं और बदले में 14 करोड़ की रकम के साथ रवींद्र जडेजा अब राजस्थान में दिखेंगे. सैम करन भी अब राजस्थान पहुंचे हैं. वहीं, शमी ने भी अब अपनी टीम बदल ली है और वो अब लखनऊ से खेलेंगे.
पहले बात संजू सैमसन की...
RR कप्तान और भारत के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसम अब चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेलेंगे. सैमसन 18 करोड़ के अपने मौजूदा शुल्क के साथ ही CSK से जुड़ेंगे. संजू सैमसम के आईपीएल करियर की बात करें तो सैमसन ने कुल 177 आईपीएल मैच खेले है. 2013 से आईपीएल खेल रहे सैमसन ने सिर्फ साल 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था. बाकी समय वो राजस्थान का ही हिस्सा रहे.
लेकिन पिछले सीजन में राजस्थान में उनके मनमुटाव की खबरें आने लगी थीं. कप्तानी को लेकर भी तमाम तरह की अटकलें थीं. सीजन खत्म होने के बाद ये साफ हो गया था कि सैमसन आरआर का साथ छोड़ सकते हैं. फिर सीएसके से उनकी डील की खबरें आने लगीं. अब अटकलें हैं की सैमसन को सीएसके अगले कप्तान के रूप में भी तैयार कर सकती है. फिलहाल सीएसके को एक विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश थी, जो एमएस धोनी का स्थान ले सके.
रवींद्र जडेजा 4 करोड़ के नुकसान पर पहुंचे राजस्थान...
सीनियर ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा एक सफल ट्रेड के बाद आगामी आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेलेंगे. सीएसके के लिए 12 सीज़न खेल चुके जडेजा लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 250 से ज़्यादा मैच खेले हैं। ट्रेड एग्रीमेंट के तहत, उनकी लीग फीस 18 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 14 करोड़ रुपये कर दी गई है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











