
35 दिन में 1400 KM... रामलला के दर्शन करने मुंबई से पैदल निकली मुस्लिम युवती, पहुंचने वाली है अयोध्या
AajTak
मुंबई की शबनम शेख 1400 किलोमीटर का सफर पूरा कर यूपी के फतेहपुर में दाखिल हो चुकी हैं. वह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए अपने तीन दोस्तों के साथ जा रही हैं, वो भी पैदल. अयोध्या से वे लोग महज 179 किलोमीटर दूर हैं. शबनम का कहना है कि वो भगवान राम से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं.
रामलला के दर्शन करने मुंबई से पैदल निकलीं मुस्लिम युवती शबनम शेख अयोध्या से अब 179 किलोमीटर दूर हैं. वो इस समय यूपी के फतेहपुर में पहुंच चुकी हैं. हिंदू धर्म से प्रभावित शबनम शेख का कहना है कि मुझे पैदल चलते हुए पूरे 35 दिन हो चुके हैं. मेरा मकसद केवल भगवान राम के दर्शन करना है. मैं रामलाल के चरण स्पर्श करना चाहती हूं.
उन्होंने बताया कि कि मैंने बचपन से रामायण देखी है, रामलीला देखी है. भगवान राम के किस्से सुने हैं. कहीं न कहीं मैं उनसे बहुत प्रभावित हुई हूं. हिंदू इलाके में रहने के कारण मैंने उनके बारे में काफी कुछ जाना है. बचपन से ही मैं उनको मानती हूं. मैं 21 दिसंबर 2023 को मुंबुई से पैदल चली थी. अब बस हमारी 179 किलोमीटर की यात्रा बच गई है. मेरे साथ तीन दोस्त हैं दो मुंबई से हैं. एक दोस्त भोपाल से है. उसने भोपाल से हमें ज्वाइन किया है.
ये भी पढ़ें: अयोध्या में दिल खोलकर दान, पहले दिन 3.17 करोड़ का चढ़ावा, दो दिन में 7.5 लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन
शबनम ने कहा कि मेरे तीनों दोस्त यात्रा के दौरान मेरा बहुत ख्याल रख रहे हैं. हम रात-रात भर चलते जा रहे हैं. अगर मेरे पैरों में दर्द होता है तो वो मसाज कर देते हैं. बताया कि हमने 1400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है. ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है. हम सभी के अंदर भगवान राम बसे हैं. उन्ही की कृपा से मेरी अभी तक की यात्रा अच्छी गई है.
शबनम ने कहा कि अगर भगवान राम ने 14 साल का वनवास काटा है तो क्या हम उनके मंदिर जाने के लिए पैदल यात्रा भी नहीं कर सकते? मैंने देखा है कि कोई साइकिल से तो कोई बाइक से तो कोई पैदल ही रामलला के दर्शन करने के लिए जा रहा है. ऐसे में मैं भी अगर भगवान राम के दर्शन के लिए पैदल जा भी रही हूं तो मेरे लिए सौभाग्य की बात है. हम बस राम नाम जपते हुए चलते जा रहे हैं. इंतजार है तो बस राम भगवान के दर्शन का.
ये भी पढ़ें: पांच हफ्ते में कैसे बदल गया Ram Temple परिसर का स्वरूप, देखिए Satellite Photos

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








