
33 साल के इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट
AajTak
आसिफ अली ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया हो, लेकिन सीमित मौकों के बावजूद उन्होंने कई अहम मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई. आसिफ ने पाकिस्तान के लिए 2018 में डेब्यू किया था और अब तक 21 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले.
एशिया कप 2025 के आगाज से पहले पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान के मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज़ आसिफ अली ने 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. यह ऐलान उन्होंने 1 सितंबर को सोशल मीडिया पर किया. हालांकि, वह अब भी घरेलू और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट खेलते रहेंगे. आसिफ ने पाकिस्तान के लिए 2018 में डेब्यू किया था और अब तक 21 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले.
वह अपनी पावर हिटिंग और फिनिशर की भूमिका के लिए जाने जाते थे. उनका सबसे यादगार पल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में आया, जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 12 गेंदों में 24 रन की ज़रूरत पर सिर्फ 7 गेंदों में 25 रन बनाकर चार छक्के जड़े और पाकिस्तान को जीत दिलाई.
यह भी पढ़ें: 'वो भारत का X फैक्टर, एशिया कप में उसकी कमी खलेगी...', हरभजन ने बताई टीम की बड़ी खामी
2022 एशिया कप में भी उन्होंने भारत के खिलाफ 16 रन की तेज़ पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. इसके बावजूद, वह टीम में लंबे समय तक स्थिर जगह नहीं बना पाए और अक्सर कम गेंदें खेलने का मौका मिला.
यह भी पढ़ें: KCL में चमके संजू सैमसन, शुभमन गिल से बेहतर है टी20 रिकॉर्ड, एशिया कप में मिलेगा ओपनिंग का मौका?
संन्यास पर क्या बोले आसिफ आसिफ ने लिखा, “पाकिस्तान की जर्सी पहनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. देश के लिए खेलना गर्व का पल था. अब मैं इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन घरेलू और लीग क्रिकेट खेलता रहूंगा.”

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









