
3.83 करोड़ किसानों से पूछा- कैसे थे तीनों कृषि कानून? 86% ने कहा- अच्छे थे
AajTak
कृषि कानूनों से जुड़े मामले सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है. इस रिपोर्ट में सामने आया है कि 73 में से 61 किसान संगठन कृषि कानूनों के समर्थन में थे.
तीनों कृषि कानूनों की वापसी के करीब चार महीने बाद सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 12 जनवरी को तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई थी. उसी कमेटी से जुड़े अनिल घनवट ने ये रिपोर्ट सार्वजनिक की है. कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि 73 किसान संगठनों में से 61 कृषि कानूनों के समर्थन में थे. हालांकि, इसमें दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान संगठन शामिल नहीं हैं.
तीन सदस्यों की कमेटी ने पिछले साल 19 मार्च को अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी थी. कमेटी के सदस्यों ने तीन बार इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को नहीं माना. अब इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने वाले अनिल घनवट का कहना है कि अगर इस रिपोर्ट को पहले सार्वजनिक कर दिया जाता तो किसानों को इन कृषि कानूनों से होने वाले फायदों के बारे में पता चल सकता.
घनवट ने कहा कि किसानों के कुछ गुट के आंदोलन की वजह से देश के बहुत सारे किसान इन कानूनों के फायदों से वंचित रह गए. उन किसानों ने अपनी आवाज उठाने की बजाय चुप रहना मंजूर किया और उन्हें अपनी चुप्पी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें-- मास्टर स्ट्रोक या मास्टर फेलियर? कैसे देखा जाए तीनों कृषि कानूनों का वापस लेना
रिपोर्ट में दावा- 86% किसान कानूनों के समर्थन में
- सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई कमेटी ने 73 किसान संगठनों से बात की थी. इन संगठनों में 3.83 करोड़ किसान जुड़े थे.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








