
29 साल के महानआर्यमन सिंधिया बने MP क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, विरोध में नहीं उतरा कोई
AajTak
महानआर्यमन सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की कमान संभालेंगे. उनके दादा माधवराव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लंबे समय तक MPCA के अध्यक्ष रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष बन गए. आज MPCA की एनुअल जनरल मीटिंग में उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया किया. महाआर्यमन के सामने अन्य किसी ने नामांकन नहीं भरा था.
MPCA की कमान संभालने वाले वह सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं. महानआर्यमन के दादा माधव राव सिंधिया और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे समय तक एमपीसीए के अध्यक्ष रहे हैं.
साल 2019 में सिंधिया के समर्थन से वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष खांडेकर MPCA के अध्यक्ष बने थे. MPCA अध्यक्ष पद के लिए महानआर्यमन सिंधिया एकमात्र उम्मीदवार थे और उनके सामने किसी अन्य ने नामांकन नहीं भरा, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो चुका है.
महानआर्यमन वर्तमान में मध्य प्रदेश लीग (MPL) के अध्यक्ष और ग्वालियर संभाग क्रिकेट संघ (GDCA) के उपाध्यक्ष भी हैं.
महानआर्यमन सिंधिया का जन्म 17 नबंवर 1995 को हुआ है. इसके साथ ही वो MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं.
महानआर्यमन सिंधिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल से की है. इसके बाद महानआर्यमन सिंधिया अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी गए और वहां से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. क्रिकेट के साथ-साथ उनको को संगीत का भी शौक है.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









