
21 साल का एडन अलेक्जेंडर... उस आखिरी अमेरिकी बंधक की कहानी जिसे हमास ने 19 महीने के बाद छोड़ा
AajTak
हमास ने रविवार रात ऐलान किया कि वह अलेक्जेंडर को रिहा करने के लिए सहमत हो गया है. यह बातचीत अमेरिका के साथ कई दिनों तक चली, जिसमें इजरायल को दरकिनार कर दिया गया और यह युद्धविराम तक पहुंचने और गाजा में मानवीय सहायता के प्रवाह को फिर से शुरू करने की कोशिश का हिस्सा था.
इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर (Edan Alexander) को 19 महीने तक गाजा में हमास के बंदी बनाए रखने के बाद छोड़ा गया. इसके बाद एडन, इजरायल में अपने परिवार से मिले. 21 वर्षीय एडन अलेक्जेंडर गाजा के बॉर्डर पर इजरायली सेना में काम करते थे और 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने अपने कब्जे में ले लिया था.
हमास ने रविवार रात ऐलान किया कि वह अलेक्जेंडर को रिहा करने के लिए सहमत हो गया है. यह बातचीत अमेरिका के साथ कई दिनों तक चली, जिसमें इजरायल को दरकिनार कर दिया गया और यह युद्धविराम तक पहुंचने और गाजा में मानवीय सहायता के प्रवाह को फिर से शुरू करने की कोशिश का हिस्सा था.
कैद से निकलते ही मां से बात
हमास द्वारा रिहा किए जाने के बाद अलेक्जेंडर ने अपनी मां येल से फोन पर बात की थी. इजरायल डिफेंस फोर्सेज द्वारा शेयर किए गए फुटेज में अमेरिका के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ को येल को फोन देते हुए दिखाया गया है.
तेल अवीव में, अलेक्जेंडर अपने परिवार के लोगों को गले लगाते हुए अमेरिकी और इजरायली झंडे पकड़े हुए नजर आए. यह मुलाकात ऐसे वक्त में हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट के दौरे पर निकले हैं, जिसमें सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात में रुकने की योजना है.
यह भी पढ़ें: आतंक अब होगा ‘Act of War’: पाक के खिलाफ अब भारत की इजरायल जैसी पॉलिसी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








