
2000 करोड़ का रिकॉर्ड बनाने जा रहा साउथ का ये सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर मच सकती है सनसनी
ABP News
Thalapathy Vijay Post COVID Box Office: थलपति विजय की जन नायगन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं ये फिल्म जब भी रिलीज होगी इससे एक्टर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे.
थलपति विजय की मच अवेटेड फिल्म 'जन नायगन' पहले 9 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) के पास से फिल्म को सर्टिफिकेशन ना मिलने के कारण ये रिलीज नहीं हो पाई. अभी भी इसे सर्टिफिकेशन नहीं मिला है जिसके चलते इसकी रिलीज टाल दी गई है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'जन नायगन' मई महीने में बड़े पर्दे पर आ सकती है. वहीं ये फिल्म जब भी रिलीज होगी तब इतना तो तय है कि ये थलपति विजय के फिल्मी करियर को एक नई ऊंचाई पर जरूर ले जाएगी. इसी के साथ एक्टर को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर कोविड के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. जानते हैं ये अचीवमेंट क्या हो सकता है?
कोविड के बाद विजय की फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'जन नायगन' विजय के करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएगीबता दें कि थलापति विजय की कोविड के बाद रिलीज हुई फ़िल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफ़िस पर कुल 1582.75 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. इसलिए, 2000 करोड़ रुपये का मील का पत्थर छूने के लिए उन्हें अब 417.25 करोड़ रुपये और चाहिए. ये आंकड़ा एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'जन नायगन' के साथ हासिल किया जा सकता है.
'जन नायगन' बन सकती है सबसे बड़ी तमिल फिल्म'जन नायगन' को विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. दरअसल इसके बाद अब वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे. यही वजह है कि फैंस अपने फेवरेट स्टार की आखिरी फिल्म को लेकर काफी इमोशनल भी हैं और इसे लेकर काफी हाईप भी बना हुई है. सीबीएफसी से जुड़ी दिक्कतों से पहले, इस फिल्म को विदेशों में प्री-सेल्स में ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जो एक शानदार शुरुआत का सिग्नल है. फ़िल्म को लेकर जिस तरह की एक्साइटमेंट है. उसे देखते हुए यह अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तमिल फ़िल्मों में से एक बन सकती है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












