
2 ही चीते थे बाड़े से बाहर, नहीं मिल रही एक की लोकेशन; Kuno नेशनल पार्क में हड़कंप
AajTak
Kuno National Park: मादा चीता निर्वा की सेटेलाइट ट्रैकिंग न हो पाने से कूनो प्रबंधन हलकान है. यही वजह है कि अब ग्राउंड पेट्रोलिंग टीम दो दिनों से चीता के पगमार्क ढूंढ रही है. अब तक कुल 15 चीतों में से 13 चीते खुले जंगल से बाड़े में वापस लाए जा चुके हैं.
MP News: श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों को संक्रमण से बचाने के लिए मानसूनी सीजन में वापस बाड़े में शिफ्ट किया जा रहा है. पार्क के कुल 15 चीतों में से 13 चीते बड़े बाड़ों में हैं, जबकि 2 चीते अभी खुले जंगल में हैं. जिन्हें भी बाड़े में शिफ्ट किया जाना है. लेकिन इनमें से एक मादा चीता निर्वा का रेडियो कॉलर खराब हो गया है. निर्वा की सेटेलाइट ट्रैकिंग नहीं हो पाने से कूनो प्रबंधन हलाकान है. यही वजह है कि अब ग्राउंड पेट्रोलिंग टीम दो दिनों से चीता के पगमार्क ढूंढ रही है.
कभी बीमारी तो कभी आपसी झड़प और फिर कॉलर आईडी से संक्रमण के कारण चीतों की मौत के मामले सामने आने के बाद कूनो में सभी चीतों को स्वास्थ्य परीक्षण दक्षिण अफ्रीका से आए दल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. इसके लिए उन्हें जंगल से पकड़कर वापस बाड़े में लाया गया है. अब तक कुल 15 चीतों में से 13 चीते बाड़े में लाए जा चुके हैं.
कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में अब दो मादा चीता निर्वा और धात्री ही मौजूद हैं. लेकिन इनमें से निर्वा का रेडियो कॉलर खराब हो गया है, जिससे उसकी सेटेलाइट ट्रैकिंग नहीं हो पा रही है. हालांकि, अभी ये पार्क की सीमा में ही है. लेकिन वास्तविक लोकेशन ट्रेस नहीं होने से ट्रैंक्युलाइज करने में डॉक्टरों की टीम को मुश्किलें आ रही हैं.
पिछले दो दिनों से ट्रेकिंग टीम अफ्रीकी मादा चीता के पगमार्क और ड्रोन कैमरे से उसकी तलाश में जुटी है. इसके अलावा प्रबंधन ने कॉलर आइडी की नेटवर्किंग ठीक करने के लिए तकनीकी टीम से भी सहयोग मांगा है.
पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ असीम श्रीवास्तव ने AajTak को फोन कॉल पर बताया, हेल्थ चैकअप के बाद सभी 13 चीते स्वस्थ हैं. वहीं शेष 2 खुले जंगल में है, उन्हें भी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा. हां, निर्वा की ट्रैकिंग में दिक्कत आ रही है, लेकिन हमारी पेट्रोलिंग टीम मादा चीता द्वारा छोड़े गए साइन और पगमार्क के आधार पर उसे ट्रेस कर रही है. एक दो बार वह नजर भी आई है, इसलिए चिंता की बात नहीं है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









