
'2 नवंबर को पेश हों महुआ मोइत्रा...', एथिक्स कमेटी ने कहा- इससे आगे नहीं बढ़ाएंगे तारीख
AajTak
समिति ने लिखा है कि वे बैठक की तारीख को फिर से निर्धारित करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेंगे. असल में इससे पहले महुआ ने शुक्रवार को अपने पत्र में एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के लिए 5 नवंबर के बाद बुलाने को कहा था. इसी के बाद कमेटी ने 2 तारीख को पेश होने की तारीख दी है.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा कैश फॉर क्वैरी कांड में चौतरफा घिर गई हैं, लिहाजा उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है. अब एथिक्स कमेटी ने भी उन्हें झटका दिया है. ये मामला संसद की एथिक्स कमेटी के पास है और इस कमेटी की तरफ से टीएमसी सांसद को 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने को कहा गया है.
फिर से निर्धारित नहीं होगी पेशी की तारीख समिति ने लिखा है कि वे बैठक की तारीख को फिर से निर्धारित करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेंगे. असल में इससे पहले महुआ ने शुक्रवार को अपने पत्र में एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के लिए 5 नवंबर के बाद बुलाने को कहा था. इसी के बाद कमेटी ने 2 तारीख को पेश होने की तारीख दी है.
31 अक्टूबर की पेशी के लिए भेजा था समन बता दें कि कैश फॉर क्वेरी मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा को संसद को संसद की एथिक्स कमेटी ने 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन भेजा था. एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि समिति ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे औऱ वकील जय अनंत देहाद्रई को पूछताछ के लिए बुलाया था. वे लोग पेश हो चुके हैं. दूसरी ओर महुआ मोइत्रा ने पेश होने के लिए समय मांगा था.
मेरे खिलाफ सिर्फ झूठी शिकायत, सबूत नहींः महुआ मोइत्रा इसके पहसे TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था कि कोई भी आरोप लगा सकता है, लेकिन आरोपों को साबित करने की जिम्मेदारी हमेशा शिकायतकर्ता की होती है. मैंने संसद की एथिक्स कमेटी को सौंपे गए हलफनामे को पढ़ा है. हलफनामे में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि मुझे 2 करोड़ रुपये नकद दिए गए थे. महुआ मोइत्रा ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया.
'कब दिया कैश, तारीख भी बताएं' उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा था कि अगर मुझे सवाल पूछने के एवज में कैश दिया गया था तो प्लीज डेट भी मेंशन करें कि ये कब हुआ. साथ ही कहा कि सभी दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रदान करें. महुआ ने निशिकांत दुबे के इस आरोप के लिए भी उनकी आलोचना की कि कारोबारी दर्शन हीरानंदानी ने लोकसभा में पीएम मोदी और गौतम अडानी के खिलाफ सवाल उठाने के लिए उन्हें कैश दिया था.
'सच्चाई छिप नहीं सकती' उधर, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है, ''अगर संसदीय समिति ने किसी को बुलाया है तो उन्हें जाकर अपनी बात रखनी चाहिए. अगर वह अपनी गलती नहीं भी मानेंगी तो भी सच्चाई छिप नहीं सकती.'' देश के लोग जानना चाहते हैं कि सांसद को कैसे बेचा गया. यह चिंता का विषय है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा और भ्रष्टाचार का मामला है. इसकी जांच होनी चाहिए और शीघ्र उचित कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











