
2 दिन में गिरे 36 विकेट... एशेज में मेलबर्न की पिच ने चौंकाया, स्मिथ हुए आगबबूला
AajTak
एशेज 2025–26 के चौथे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने एमसीजी की पिच को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि दो दिनों में 36 विकेट गिरना ज़रूरत से ज़्यादा है और पिच पर घास कम होती तो संतुलन बेहतर रहता. इसी मैच में इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत दर्ज की और सीरीज़ अब सिडनी की ओर बढ़ रही है.
ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने एशेज 2025–26 के चौथे टेस्ट में इस्तेमाल की गई मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) की पिच की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह पिच गेंदबाज़ों के पक्ष में ज़्यादा झुकी हुई थी. चौथा टेस्ट सिर्फ दो दिनों में समाप्त हो गया, जब इंग्लैंड ने दूसरे दिन 175 रनों का लक्ष्य हासिल कर जनवरी 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की.
2 दिन में गिरे 36 विकेट
पहले दिन ही पिच पर 20 विकेट गिरे, जहां हल्की हरी घास वाली सतह पर दोनों टीमों की बल्लेबाज़ी बिखर गई. दूसरे दिन भी हालात नहीं बदले और 16 विकेट और गिर गए. इसके साथ ही यह मैच दो दिन में खत्म हुआ और एशेज इतिहास का सातवां टेस्ट बन गया, जो इतने कम समय में नतीजे पर पहुंचा. मैच के बाद स्टीव स्मिथ इस पिच से बिल्कुल खुश नहीं दिखे और उन्होंने खुलकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की.
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्मिथ ने कहा कि दो दिनों में 36 विकेट गिरना जरूरत से ज़्यादा है और उनका मानना है कि अगर पिच पर घास थोड़ी कम होती, तो हालात कुछ हद तक आसान हो सकते थे.
क्या बोले स्टीव स्मिथ
स्मिथ ने पोस्ट-मैच प्रेज़ेंटेशन में कहा, 'मुझे लगता है कि यह थोड़ा ज़्यादा था. हालात काफी मुश्किल थे, कोई भी बल्लेबाज़ जम नहीं पाया. जब आप दो दिनों में 36 विकेट गिरते देखते हैं, तो यह शायद कुछ ज़्यादा ही है. संभव है कि पिच ने क्यूरेटर्स की उम्मीद से थोड़ा अधिक मदद की हो. अगर घास को 8 मिमी तक कम कर दिया जाता, तो शायद यह सही संतुलन में होती.'

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










