
1998 के परमाणु परीक्षण के बाद वाजपेयी ने कैसे संभाला था कूटनीतिक मोर्चा? विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीसरे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद कूटनीतिक स्थिति से निपटने में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रवैये की सराहना की.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद कूटनीतिक स्थिति से निपटने में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रवैये की सराहना की. उन्होंने कहा कि 2 साल के भीतर भारत ने दुनिया के सभी प्रमुख देशों को अपने साथ जोड़ लिया था.
तीसरे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए एस जयशंकर ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की चर्चा की. साथ ही अमेरिका और रूस के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में अटल बिहारी की भूमिका की भी सराहना की.
एजेंसी के मुताबिक विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और पारस्परिक हित के तौर-तरीकों के संदर्भ में अब जिन बुनियादी बातों की बात की जाती है, उनमें अधिकांश बातों का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को दिया जाता है.
1998 में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षणों के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोगों से आग्रह किया कि वे न केवल परीक्षणों को देखें, बल्कि उसके बाद की कूटनीति को भी देखें. क्योंकि न्यूक्लियर टेस्ट के 2 साल के भीतर हमने दुनिया के सभी प्रमुख देशों को शामिल कर लिया था. यह वास्तव में न्यूक्लियर परीक्षण के बाद बड़ी कूटनीति थी. मुझे लगता है कि जो कोई भी कूटनीति के क्षेत्र में है, उसे ये देखना चाहिए और इससे सबक लेने की कोशिश करनी चाहिए.
जयशंकर ने कहा कि मैं उस समय जापान में तैनात था और यह एक ऐसा रिश्ता था जो विशेष रूप से परमाणु परीक्षणों से प्रभावित था.। लेकिन हम हमेशा तत्कालीन प्रधान मंत्री के विश्वास से प्रभावित थे कि हम इसे सुलझाने का एक रास्ता खोज लेंगे और वास्तव में आज जब मैं इसे देखता हूं कि जिस समझदारी और परिपक्वता से वाजपेयी ने उस चुनौती को हैंडिल किया, उससे मुझे आज भी आश्चर्य होता है. भारत ने मई 1998 में राजस्थान के पोखरण रेंज में परमाणु परीक्षण किए थे.
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










