
1991 के पीलीभीत एनकाउंटर की कहानी.. 10 सिखों की हत्या की वो साजिश जिसमें 43 पुलिसवालों को हुई सजा
AajTak
1991 के पीलीभीत फेक एनकाउंटर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 43 पुलिसकर्मियों को 7 साल कैद की सजा सुनाई है. इस एनकाउंटर में 10 सिखों की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने उन्हें खालिस्तानी आतंकवादी बताया था. पुलिस का आरोप था कि उन कथित आतंकवादियों ने पहले फायरिंग की और पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी. क्या था ये पूरा मामला और कैसे इसे अंजाम दिया गया था? जानें...
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1991 के पीलीभीत फेक एनकाउंटर मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल कैद की सजा सुनाई है. दोषी पुलिसकर्मियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
सजा सुनाते समय जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस सरोज यादव ने कहा कि 'बेशक पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना और उन्हें ट्रायल के लिए भेजना है. लेकिन पुलिस का काम ये नहीं है कि वो आरोपी को सिर्फ इसलिए मार दे क्योंकि वो एक खूंखार अपराधी है.'
हालांकि, अदालत ने ये भी कहा कि पुलिस ने वही किया, जो करना जरूरी था. इसलिए ये हत्या नहीं, बल्कि गैर-इरादतन हत्या के दायरे में आएगा.
लिहाजा, हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए दोषी पुलिसकर्मियों की सजा को कम कर दिया. सीबीआई कोर्ट ने 4 अप्रैल 2016 को दोषी पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
क्या है पीलीभीत एनकाउंटर केस?
उत्तर प्रदेश में 31 साल पहले 12-13 जुलाई 1991 की रात को पीलीभीत जिले में तीन फर्जी एनकाउंटर हुए थे. इसमें 10 सिखों की हत्या हो गई थी. पुलिस ने इन्हें खलिस्तानी आतंकवादी बताया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










