
17 साल की लड़की से संबंध बनाने के लिए अरबपति ने दिए 60 लाख?
AajTak
एक अमेरिकी अरबपति पर आरोप लगा है कि उन्होंने नाबालिग लड़की से संबंध बनाने के लिए उसे 60 लाख रुपये दिए थे. फोर्ब्स के अनुसार, डेरिल काट्ज़ 351 अरब रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ रियल एस्टेट में भी उनका दखल है. उन पर एक ब्राजीली मॉडल से संबंध बनाने के लिए 15 लाख रुपये देने का आरोप भी लगा था.
61 साल के अरबपति पर एक नाबालिग लड़की को संबंध बनाने के लिए 60 लाख रुपये देने का आरोप लगा है. एक कपल के मुकदमे में अरबपति का नाम आया है, जो खुद लड़की से यौन शोषण के आरोपी है. लड़की ने कपल पर आरोप लगाया है कि गन पॉइंट पर उसका रेप किया गया. इसको लेकर उसने कपल के खिलाफ़ कोर्ट केस किया है. हाल ही में इस मामले में कपल ने अमेरिका की Nevada डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दायर कर जवाब दिया. सेज हम्फ्रीज (लड़की) के आरोपों पर कपल ने कहा कि वो और हम्फ्रीज सहमति से Throuple Relationship में थे, जिसमें 61 साल के अरबपति डेरिल काट्ज़ (Daryl Katz) भी शामिल थे.
हालांकि, डेरिल काट्ज़ के वकील ने इन आरोपों से इनकार किया है. वकील ने कहा कि डेरिल और हम्फ्रीज 2016 में दो बार मिले थे, लेकिन उनके बीच कोई रिलेशनशिप नहीं था. दोनों एक फिल्म प्रोजेक्ट के सिलसिले में मिले थे.
प्रोफेशनल बेली डांसर और मॉडल है लड़की
वहीं, कपल मिशेल टेलर और उनकी पत्नी डस्टी ने आरोप लगाया कि हम्फ्रीज़ अरबपति डेरिल के लिए एक Child Prostitute थी. कपल ने कथित तौर पर हम्फ्रीज़ और डेरिल के बीच हुए चैट के स्क्रीनशॉट कोर्ट में प्रस्तुत किए जिसमें पैसों के लेनदेन की बात की गई है.
कपल ने बताया कि उस वक्त डेरिल 53 साल के थे और हम्फ्रीज़ 17 साल की. हालांकि, अब हम्फ्रीज़ अब 24 साल की हो चुकी हैं. वह एक प्रोफेशनल बेली डांसर और मॉडल हैं.
फोर्ब्स के अनुसार, डेरिल काट्ज़ 351 अरब रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ रियल एस्टेट में भी उनका दखल है. उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. इसके पहले डेरिल पर एक ब्राजीली मॉडल Griece Santo संग संबंध बनाने के लिए 15 लाख रुपये ऑफर करने का आरोप लगा था. तब भी डेरिल ने आरोपों से इनकार किया था.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







