
15 साल बाद नौकरी छोड़ गांव लौटा इंजीनियर, ड्रैगन फ्रूट की खेती ने किया मालामाल
AajTak
पंजाब के पठानकोट के निवासी रमन बीटेक हैं. रमन ने 15 साल तक दिल्ली में नौकरी की है. मगर नौकरी में उनका मन नहीं लगा. वे गांव लौटकर खेती करने लगे. रमन स्ट्रॉबेरी व ड्रैगन फ्रूट (Dragon fruit) उगाकर लाखों कमा रहे हैं. अन्य किसानों को भी इसके गुर सिखा रहे हैं.
पंजाब के पठानकोट में रहने वाले रमन सलारिया ने B. tec करने के बाद करीब 15 साल तक दिल्ली में नौकरी की, लेकिन उनका मन नहीं लगा. अंतत: रमन नौकरी छोड़कर गांव आ गए. रमन ने गांव में आकर खेती शुरू की. उन्होंने अपना हुनर बागवानी में दिखाया. पहले ड्रैगन फ्रूट (Dragon fruit) पर बागवानी की. इससे उन्हें लाखों का मुनाफा हुआ. अब रमन ड्रैगन फ्रूट के साथ साथ स्ट्रॉबेरी (strawberries) की खेती कर दूसरे किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं.
पढ़ाई करने के बाद ज्यादातर नौजवान बड़ी कंपनियों में काम करना मुनासिब समझते हैं, लेकिन गांव जंगला के रहने वाले रमन सलारिया ने अलग ही राह चुनी. रमन ने Btec करने के बाद करीब 15 साल दिल्ली के मेट्रो में सिविल इंजीनियरिंग की, लेकिन रमन अपने गांव में खेती से लगाव होने के कारण वापस आ गए. रमन ने पहले ड्रैगन फ्रूट (Dragon fruit) की खेती करनी शुरू की. इसमें मुनाफा होने लगा. इसके चलते अब रमन ने ड्रैगन फ्रूट के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी की भी खेती शुरू कर दी है. इस बार रमन को स्ट्रॉबेरी में काफी मुनाफा हो रहा है.
3 से 4 लाख तक का कमाया जा सकता है मुनाफा
इस बारे में जब रमन सलारिया से बात की तो उन्होंने कहा कि करीब 1 एकड़ में स्ट्रॉबेरी लगाई हुई है, जिसमें मुनाफा होना शुरू हो गया है. रमन ने कहा कि वह ड्रैगन फ्रूट के साथ स्ट्रॉबेरी, हल्दी, फूल और अलग-अलग चीजों की खेती सीजन के हिसाब से कर रहे हैं, लेकिन इस बार स्ट्रॉबेरी में अच्छा मुनाफा हुआ है. रमन ने बताया कि स्ट्रॉबेरी में 1 एकड़ में करीब 3 से 4 लाख तक मुनाफा कमाया जा सकता है. रमन सलारिया ने दूसरे किसानों को भी रिवायती खेती से बाहर आकर मल्टी क्रॉपिंग खेती करने के लिए प्रेरित किया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








