
'15 दिन में 13 हजार नए वोटर कहां से आए, रद्द हो प्रवेश वर्मा की उम्मीदवारी', चुनाव आयुक्त से बोले अरविंद केजरीवाल
AajTak
केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि सीएम आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री मान साहब, संजय सिंह और मैंने ईसीआई से मुलाकात की. हमारे मोटे-मोटे मुद्दे थे, जिसमें से एक नई दिल्ली विधानसभा के अंदर 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिनों में साढ़े पांच हजार वोट कटने के लिए आग गए हैं.
आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की. ईसीआई से मुलाकात के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने ईसीआई से प्रवेश वर्मा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने और उनके घर पर छापा मारने की अपील की है.
केजरीवाल ने ECI का धन्यवाद करते हुए मीडिया को बताया कि सीएम आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री मान साहब, संजय सिंह और मैंने ईसीआई से मुलाकात की. हमारे मोटे-मोटे मुद्दे थे, जिसमें से एक नई दिल्ली विधानसभा के अंदर 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिनों में साढ़े पांच हजार वोट कटने के लिए आग गए हैं. टोटल वोट एक लाख हैं और पांच साढ़े मतलब पांच प्रतिशत वोट 22 दिनों में कटने के लिए आ गए हैं. उसके पहले इतने नहीं आए थे. तो जाहिर तौर पर ये वोट गडबड़ हैं.
उन्होंने कहा कि जब नीचे के इलेक्शन अधिकारियों ने इन वोटों पर कार्रवाई की तो उन लोगों को बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आवेदन नहीं किया है. हमारे नाम से फर्जी एप्लिकेशन दिए गए हैं. 89 लोगों ने वोट कटवाने के लिए आवेदन किया, जिसमें से 18 लोगों ने ईसीआई के सामने पहुंचे थे. उन्होंने अधिकारियों को साफ बताया कि उन्होंने ये आवेदन नहीं किए हैं. ये एक बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है.
15 दिन में 13 हजार नए वोट के लिए आवेदन
दूसरा हमने कहा कि 15 दिसंबर से 8 जनवरी तक 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किए गए हैं. एक लाख वोटों की विधानसभा है, उसमें 13 हजार नए लोग कहां से आ गए. पिछले 15 दिनों में 13 हजार नए वोट बनवाने के लिए एप्लिकेशन किए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










