
14 सालों में बिल्कुल नहीं बदलीं ‘विवाह’ की पूनम, लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग हैरान
ABP News
Amrita Rao Photos: फिल्म 'विवाह' की पूनम यानी अमृता राव इन दिनों सुर्खियों में है. हाल ही में वो सूरज बड़जात्या की बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आई, जहां उनकी खूबसूरती ने सभी का ध्यान खींच लिया.
हाल ही में फिल्म फिल्म निर्माता/निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश बड़जात्या की शादी हुई है. इस वेडिंग रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन लोगों की नजरें टिकीं तो सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह' की 'पूनम' पर. अमृता इस वेडिंग रिसेप्शन के फंक्शन में वैसी ही लग रही थीं जैसी वो 14 साल पहले लगा करती थीं. एक्ट्रेस की ये फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
नीले रंग के लहंगे में खूबसूरत दिखीं अमृता
वेडिंग रिसेप्शन में अमृता राव नीले रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं. उन्होंने ब्लू सिल्क ब्रोकैड का लहंगा पहना था, जिस पर फूलों की डिजाइन और सिल्वर बॉर्डर बनी हुई थी. इसके साथ उन्होंने वी-नेक ब्लाउज पहना था, जिस पर सिल्वर कढ़ाई और वर्क किया गया था.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












