
13 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर होगा इन फिल्मों के बीच क्लैश, 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' भी है लिस्ट में शामिल
ABP News
13 March Box Office Release: हर शुक्रवार को नई फिल्में रिलीज होती हैं. मार्च का महीना शुरू हो गया है इस महीने में भी कई फिल्में रिलीज हो रही हैं. यहां देखें 13 मार्च की रिलीज लिस्ट.
हर शुक्रवार को कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं. मार्च के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने तो तगड़ा क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलने वाला है. 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' दोनों फिल्में 19 मार्च को एक साथ रिलीज हो रही हैं. हालांकि इन दोनों ही फिल्मों के अलावा भी कई सारी फिल्में इस महीने में रिलीज होने वाली हैं. तो यहां आपको दिखाते हैं 13 मार्च को कौन- कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली हैं. इस लिस्ट में कई भाषाओं की फिल्में भी हैं.
रिमाइंडर्स ऑफ हिमये एक रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक महिला अपनी बच्ची को खोने और कई साल जेल में बिताने के बाद वापस लौटती है. महिला अपनी अपनी जिंदगी को दोबारा से बनाने में लग जाती है लेकिन सोसायटी उसे जज करती है. इसी बीच उस महिला का बॉन्ड उस शख्स के साथ गहरा बन जाता है जिसमें उनके बच्चे को पाला होता है. ये फिल्म 13 मार्च को अंग्रेजी भाषा में थिएटर में रिलीज होगी.
किस्सा कोर्ट कचहरी काये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो 13 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म आपको न्याय व्यवस्था की कमियों के बारे में बताएगी. फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव नजर आएंगे. ये फिल्म गंभीर विषय पर बनी है लेकिन इसकी स्टारकास्ट को देख कहा जा सकता है कि ये फिल्म आपको कॉमेडी का भी भरपूर डोज देगी.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












