
13 कत्ल, 11 रेप, 14 डकैती... इस सीरियल किलर की दीवानी थी लड़कियां, जेल में भेजती थीं लव लेटर
AajTak
अमेरिका में एक ऐसा सीरियल किलर था जिसे ‘नाइट स्टाकर’ के नाम से भी जाना जाता था. उस पर 13 हत्या, 11 बलात्कार, 14 डकैती और 5 हत्या के प्रयास के मामले दर्ज थे. फिर भी इस सीरियल किलर की लड़कियां इतनी दीवानी थीं कि उसे जेल में भी लव लेटर भेजती रहती थीं. चलिए जानते हैं इस खतरनाक सीरियल किलर की कहानी...
सीरियल किलर्स के बारे में हम जब भी सुनते हैं तो हमारे मन उनके लिए नफरत से भर जाता है. लेकिन क्या हो जब एक सीरियल किलर को जेल में लव लेटर्स मिलने लगें. कहानी ऐसे सीरियल किलर की है, जो न सिर्फ हत्याएं करता था. बल्कि, उसे लोगों को मारने में इतना मजा आता था कि वह कभी-कभी सिर्फ हथौड़े या चाकू से ही उनकी जान लेना पसंद करता था, ताकि वह उनकी चीखें सुन पाए और उनके दर्द से खुश हो जाए.
इस सीरियल किलर को कई लड़कियां प्यार करती थीं. उसे चाहने वाली लड़कियां खुद क्रिमिनल नहीं थीं. बल्कि, कई लड़कियां मॉडल थीं तो कुछ अमीर घरानों से ताल्लुक रखती थीं. इनमें से दो लड़कियां ऐसी थीं, जिनके साथ इस सीरियल किलर की सगाई भी हुई थी. एक के साथ तो इसने शादी भी की. क्यों इस सीरियल किलर को इतना चाहने लगीं थीं लड़कियां चलिए जानते हैं...
इस सीरियल किलर का नाम था रिचर्ड रेमिरेज (Richard Ramirez). रेमिरेज कोई आम सीरियल किलर नहीं था. वो न सिर्फ लोगों को मारता था. बल्कि, उनके शरीर पर या घर पर शैतान की निशानी भी छोड़ जाता था. उसे 'नाइट स्टाकर' के नाम से भी जाना जाता था. दरअसल, वह शैतान की पूजा करता था. यहां तक कि वह यह मानता था कि शैतान ने ही उसे इस दुनिया में भेजा है. ताकि वह दुनिया से भ्रष्ट लोगों को हमेशा हमेशा के लिए हटा सके.
उसका जन्म 29 फरवरी 1960 में अमेरिका के टेक्सास शहर स्थित एल पासो में हुआ था. घर में माता-पिता की आपस में बनती नहीं थी. अक्सर झगड़ा होता था. उससे भी मारपीट की जाती थी. जिससे उसका बचपन कुछ खास अच्छा नहीं बीता. जब रेमिरेज महज 12 साल का था तब उसका कजिन भाई माइक वियतनाम वार से लौटा. बता दें, वियतनाम वार अमेरिका के इतिहास में सबसे शर्मनाक लड़ाई में गिना जाता है.
कजिन भाई का पड़ा बुरा असर इस लड़ाई में अमेरिका न सिर्फ छोटे से देश से जंग हारा था बल्कि इससे भी ज्यादा शर्मनाक चीज यह थी कि इस लड़ाई के दौरान अमेरिका के जवानों ने बहुत से क्राइम किए थे. उन्हें आम नागरिकों को मारने में मजा आने लगा था. ये लोग पहले वियतनाम के जवानों को हेलीकॉप्टर से ऊपर ले जाते थे. फिर वहां से उन्हें नीचे गिरा देते थे. यह सब कुछ जिनेवा कॉन्वेंशन (Geneva Convention) के मुताबिक बैन है. जब माइक घर लौटा तो उसे लोगों को मारने की आदत हो चुकी थी. और ऐसे ही एक दिन उसने अपनी पत्नी को झगड़े के दौरान जान से ही मार डाला. माइक को इस हत्या के लिए 4 साल की सजा हुई. लेकिन रेमिरेज पर इसका बहुत असर पड़ा.
लॉस एंजेलिस में शुरू किया क्राइम एक इंटरव्यू में रेमिरेज ने बताया कि जब हत्याकांड के बाद वह उस घर में घुसा तो उसे बहुत अजीब से शांति मिली. खून की महक वहां से आ रही थी, जो कि उसे अपनी ओर खींचे जा रही थी. कुछ वक्त बाद हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करके रेमिरेज ने शहर छोड़ दिया और वह कैलिफॉर्निया के लॉस एंजिल्स शहर चला गया. यहां रेमिरेज ने माइक से प्रभावित होकर क्राइम का रास्ता चुन लिया. पहले उसने चोरी करना शुरू किया. एक बार कार चोरी करने के आरोप में कुछ समय के लिए जेल भी गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










