
'1256 अरब रुपये का एक खजाना', इन 5 जगहों पर छिपा है अकूत धन!
AajTak
दुनिया के रहस्यमय खजानों में अकूत संपत्ति छिपे होने की बात सामने आती रहती है. ऐसे में एक ग्रुप ने दावा किया है कि वो 1,256 अरब रुपये के खजाने के बहुत करीब है.
एक खजाने की खोज में लगे कुछ लोगों का मानना है कि वो दुनिया के एक सबसे बेशकीमती सोने, गहने और पुरानी कलाकृतियों के खजाने (संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,256 अरब रुपये) को खोज निकालने के बेहद करीब हैं. लेकिन इसके साथ एक समस्या है. वो ये कि जब तक ये खजाना मिल नहीं जाता, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि वहां पर कितना धन है और वाकई में वे सही जगह पहुंचे भी हैं या नहीं.
दरअसल, फिनलैंड के एक ग्रुप ने हेलसिंकि में कुछ गुफाओं के पास लेम्मिंकेनन खाजाने की खोज में 34 साल लगा दिया. अब इन्हें लग रहा है कि वो इस खजाने के बेहद करीब हैं. और मई के महीने में जब वो फिर से खजाने के लिए खोदना शुरू करेंगे तो उन्हें उस रहस्य का पता लग जाएगा. खैर, उस खजाने की खोज के बीच हम आपको दुनिया के 5 सबसे रहस्यमय खजाने के बारे में बताते हैं.
डचमैन की सोने की खान ये खदान अमेरिका के एरिज़ोना में है. इसे 19 वीं सदी में जर्मनी के प्रवासी नागरिक जैकब वाल्ट्ज ने खोजा था. इसके बाद उन्होंने यहां से सोना निकाला और इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया. साल 1891 में अपनी मौत के वक्त उन्होंने खजाने के बारे में सिर्फ अपने एक पड़ोसी को बताया था. जो आखिरी दिनों में उनकी देखभाल करते थे. हर साल इस खजाने के खोज में लोग निकलते हैं. लेकिन किसी को अब तक वो हासिल नहीं हो पाया है. कई लोगों की तो इस दौरान जान भी चली गई है.
नाइट्स टेम्पलर का खजाना नाइट्स टेम्पलर यूरोप की सबसे फेमस धार्मिक मिलिट्री अरेंजमेंट थी. ईसाइयों की रक्षा के लिए इसकी स्थापना साल 1119 में हुई थी. समय साथ इनका प्रभाव बढ़ता गया और इनके पास अकूत संपत्ति भी इकट्ठा हो गई. लेकिन साल 1307 में फ्रेंच राजा फिलिप IV इनकी बढ़ती ताकत को देखकर घबरा गए. उन्होंने सभी नाइट्स को गिरफ्तार करवा लिया और इनके खजाने पर हमला बोल दिया. लेकिन वो खाली निकला. अब ये टेम्पलर खजाना क्या था और ये कहां है? इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है.
मोंटेज़ुमा का खजाना साल 1519 में स्पेनिश एक्सप्लोरर हर्नान कोर्टेसो, एज़्टेक एंपायर पहुंचा था. वहां के राजा मोंटेज़ुमा II ने उसे खूब सोना-चांदी दिया और कहा कि वो यहां से शांतिपूर्वक चला जाए. लेकिन उस लालची स्पेनिश एक्सप्लोरर ने शहर को लूटने की कोशिश की. इसका विरोध हुआ और कोर्टेसो वहां से भागना पड़ा. इस दौरान उसने खजाने को मैक्सिको के टेक्सकोको झील में डाल दिया था. कई दिग्गजों का मानना है कि खजाना अब भी वहां है. बहुतों ने इसे ढूंढने की भी कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










