10th Board exam Cancel: CBSE बोर्ड के अलावा किन राज्यों में कैंसिल हुए 10वीं के बोर्ड एग्जाम
AajTak
10th Board exam Cancel: CBSE की तर्ज पर कई राज्यों ने स्टेट बोर्ड की 10वीं की परीक्षा कैंसिल कर दी है. आइए जानें- पूरी डिटेल
कोविड-19 महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी है जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है. इसी तर्ज पर कई राज्यों ने स्टेट बोर्ड की 10वीं की परीक्षा कैंसिल कर दी है. आइए जानें- पूरी डिटेल इसमें सबसे पहले नाम आता है पंजाब का जहां कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट करने का फैसला किया है. सरकार के मुताबिक 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास के बच्चों की परीक्षा नहीं होगी और बिना परीक्षा के ही अगली क्लास में प्रमोट कर दिए जाएंगे. पंजाब सरकार पहले ही 12वीं के परीक्षा को आगे के लिए स्थगित कर चुकी थी. राज्य सरकार के मुताबिक 12वीं क्लास की परीक्षा कराने को लेकर फैसला कोरोना की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा. फिलहाल राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 3,329 नए मामले सामने आए हैं और 63 लोगों की मौत हुई है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











