
10 सीट, 8 फीसदी जाट वोट... धर्म के बाद अब इन 5 वजहों से जाति की पिच पर आए अरविंद केजरीवाल?
AajTak
आम आदमी पार्टी ने पहले पुजारियों को 18 हजार रुपये महीना देने का वादा किया. फिर बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ के मुकाबले सनातन सेवा समिति बनाने का दांव चला. धर्म की पिच से जाति की पिच पर आकर अब अरविंद केजरीवाल ने सियासी बैटिंग शुरू करते हुए दिल्ली में जाटों के ओबीसी वर्ग में शामिल ना होने और पिछड़े वर्ग का आरक्षण ना मिलने का मुद्दा उठाया.
दिल्ली में धर्म के बाद जाति की सियासत तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है. दरअसल, केजरीवाल ने चुनाव से पहले जाट आरक्षण का दांव चल दिया है. दिल्ली में आठ प्रतिशत वोट की ताकत के साथ दस सीट पर नतीजे में फेरबदल की ताकत रखने वाले जाट वोट को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखी. चुनाव से ऐन पहले मांग की है कि जाट समुदाय को ओबीसी वर्ग में शामिल किया जाए.
आम आदमी पार्टी ने पहले पुजारियों को 18 हजार रुपये महीना देने का वादा किया. फिर बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ के मुकाबले सनातन सेवा समिति बनाने का दांव चला. धर्म की पिच से जाति की पिच पर आकर अब अरविंद केजरीवाल ने सियासी बैटिंग शुरू करते हुए दिल्ली में जाटों के ओबीसी वर्ग में शामिल ना होने और पिछड़े वर्ग का आरक्षण ना मिलने का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप का तीर बीजेपी की तरफ मोड़ा. इसके पीछे का मकसद है दिल्ली के 8 प्रतिशत जाट वोटों को साधना, जो 10 सीट पर निर्णायक हैं.
यह भी पढ़ें: 'यूपी-बिहार से लाकर फर्जी वोट बनवा रहे', अरविंद केजरीवाल के बयान पर हंगामा, BJP और AAP में वार-पलटवार
जाट वोट पर जंग छिड़ने की ये हैं 5 वजह?
अचानक जाट वोट पर जंग छिड़ने की वजह ऐसे ही नहीं है. इसके पीछे पहली वजह है कि 2015 के मुकाबले 2020 में हिंदू वोट की जातियों में वैश्य के अलावा इकलौता जाट वोट ही था, जो आम आदमी पार्टी का बढ़ा था, बाकी सब कुछ ना कुछ घटे थे. इस दूसरी वजह ये है कि 2015 के मुकाबले 2020 में कांग्रेस का पूरा जाट वोट आम आदमी पार्टी अपनी तरफ खींच चुकी है. जिसे वो अब और नहीं घटने या बंटने देना चाहती है. तीसरी वजह है कि दिल्ली के 364 में से 225 गांव जाट बहुल हैं. चौथी वजह है कि दिल्ली में केजरीवाल के ही जाट नेता कैलाश गहलोत अब बीजेपी से चुनावी मैदान में हैं. पांचवीं वजह है कि नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार हैं, जो जाट समाज से ही आते हैं.
जाटों को बीजेपी से 10 साल से धोखा मिल रहा: केजरीवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










