
10 सालों के लीज पर यहां मिलेंगे तालाब, मछली पालन कर मिलेगा बंपर मुनाफा
AajTak
छत्तीसगढ़ सरकार ने मछली पालकों को खुशखबरी देते हुए मछली पालन की नीति में बदलाव किया है. इस नई नीति के मुताबिक, अब राज्य में मछली पालन के लिए तालाब और जलाशयों को नीलाम नहीं किया जाएगा, बल्कि मछली पालकों को तालाब और जलाशयों को 10 साल के लीज पर दिया जाएगा.
कम लागत और बढ़िया मुनाफे के चलते देश के ग्रामीण क्षेत्रों में मछली पालन एक लोकप्रिय व्यवसाय के तौर पर उभर कर सामने आया है. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पालन के इच्छुक लोगों की मदद करता है. इस योजना के तहत मछली पालकों को 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है. वहीं, राज्य सरकार भी अपने स्तर पर मछली पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए मछली पालन संबंधित योजनाओं को लॉन्च करती रहती हैं.
तालाब और जलाशयों को 10 साल के लीज पर दिया जाएगा
छत्तीसगढ़ सरकार ने मछली पालकों को खुशखबरी देते हुए मछली पालन की नीति में बदलाव किया है. इस नई नीति के मुताबिक, अब राज्य में मछली पालन के लिए तालाब और जलाशयों को नीलाम नहीं किया जाएगा, बल्कि मछली पालकों को तालाब और जलाशयों को 10 साल के लीज पर दिया जाएगा. इन तालाब और जलाशयों में मछली पालन कर बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता है. साथ ही नीलामी में तालाब नहीं लेने पर मछली पालन में उनकी लागत भी कम हो जाएगी.
इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
सरकार के आदेश के मुताबिक, इन पट्टों के आबंटन में ढीमर, निषाद, केंवट, कहार, कहरा, मल्लाह के मछुआ समूह और मत्स्य सहकारी समिति को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही, एससी-एसटी वर्ग के मछुआ समूहों और मत्स्य सहकारी समिति को भी इस योजना का लाभ मिलेगा.
मछली पालन में है बंपर मुनाफा

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









