
1 जुलाई से बैन की तैयारी में सरकार, Amul ने PMO को लिखा खत- मांगी राहत
AajTak
सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के फैसले ने अमूल, पेप्सिको और कोका-कोला सहित कई बेवरेज कंपनियों को हिला दिया है. लेकिन सरकार ने अपना रुख बदलने से इंकार कर दिया है.
पैक्ड जूस और डेयरी उत्पादों (Dairy Products) के साथ मिलने वाले प्लास्टिक के स्ट्रॉ (Plastic straws) पर सरकार एक जुलाई से प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है. इस कदम को देखते हुए देश के सबसे बड़े डेयरी समूह अमूल (Amul) ने सरकार को पत्र लिखा है. अमूल ने सरकार से प्लास्टिक स्ट्रॉ पर लगने वाले प्रतिबंध को कुछ समय के लिए टालने का अनुरोध किया है. अमूल ने कहा है कि सरकार के इस फैसले से दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक (Milk Producer) देश के किसानों और दूध की खपत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
सरकार नहीं है तैयार
अमूल से पहले कई बेवरेज कंपनियों ने प्लास्टिक स्ट्रॉ पर छूट देने की अपील की थी, लेकिन सरकार ने इसे ठुकरा दिया था. अमूल ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में गुहार लगाई है. PMO को लिखे पत्र में अमूल के प्रबंधक निदेशक आर.एस.सोढ़ी ने कहा कि प्लास्टिक के स्ट्रॉ दूध की खपत को बढ़ाने में मदद करते हैं.
कई कंपनियों ने मांगा समय
सरकार के इस फैसले ने अमूल, पेप्सिको (Pepsico) और कोका-कोला (Coca Cola) सहित कई बेवरेज कंपनियों को हिला दिया है. लेकिन सरकार ने अपना रुख बदलने से इंकार कर दिया है और कंपनियों से वैकल्पिक स्ट्रॉ पर स्विच करने को कहा है. PMO को लिखे एक पत्र में इन कंपनियों ने प्लास्टिक स्ट्रॉ का विकल्प अपनाने के लिए सरकार से और समय की मांग की है.
प्लास्टिक स्ट्रॉ का बड़ा बाजार

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












