
हैदराबाद में होगा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वेडिंग रिसेप्शन, बिना इन्विटेशन दिखाए नहीं मिलेगी एंट्री
ABP News
Rashmika- Vijay Wedding Reception: रश्मिका मंदाना और विजय देलरकोंडा की शादी के फंक्शंस अब तक खत्म नहीं हुए हैं. अब हाल ही में दोनों ने अपने वेडिंग रिसेप्शन की डीटेल्स शेयर की हैं.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस साल की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई है. 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका जल्दी ही अपने दोस्तों के लिए एक वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं. जिसकी सारी डीटेल्स भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर कर दी हैं. इन डीटेल्स के जरिए उन्होंने अपने फैंस से भी सुरक्षा का ध्यान रखने की बात कही है.
कब और कहां होगा वेडिंग रिसेप्शन?विजय और रश्मिका की उदयपुर में शादी के बाद अब वेडिंग रिसेप्शन हैदराबाद में होने वाला है. 4 मार्च को कपल का वेडिंग रिसेप्शन होगा, जिसमें तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के अलावा राजनीति से जुड़े दिग्गज भी शामिल होंगे. रश्मिका और विजय ने अपने स्टेटमेंट में बताया है कि रिसेप्शन वेन्यू की सुरक्षा व्यवस्था कड़क रहने वाली है. जिससे कि लोकल पुलिस या आम जनता को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.
नो इन्विटेशन, नो एंट्रीइस स्टेटमेंट में ये भी साफ कर दिया गया है कि जिसके पास ऑफिशियल इन्विटेशन होगा, केवल उसे ही वेन्यू के अंदर आने दिया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि रश्मिका और विजय की शादी का क्रेज देखते हुए काफी मीडिया और फैंस वेन्यू पर एकजुट हो सकते हैं. इसलिए ही गेस्ट लिस्ट को भी थोड़ा और छोटा किया गया है. साथ ही बिना इन्विटेशन के एंट्री नहीं देने का फैसला भी किया गया है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












