
हेडमास्टर से बुरा बर्ताव कर घिरे DM, IAS-IPS भड़के, लोग बोले- अफसर को सस्पेंड करो
AajTak
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के लखीसराय जिले के डीएम संजय कुमार सिंह के खिलाफ IPS और IAS ऑफिसर भी कार्रवाई की मांग करते दिख रहे हैं. दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता ने भी डीएम का वीडियो ट्वीट कर उन्हें घमंडी और बदतमीज बताया.
हेडमास्टर का कुर्ता पजामा पहनना DM को इतना बुरा लगा गया कि वह छात्रों के सामने ही हेडमास्टर से आपत्तिजनक भाषा में बात करने लगे. छात्रों और कैमरे के सामने ही डीएम, हेडमास्टर पर चिल्लाने भी लगे. उनकी सैलरी रोकने से लेकर सस्पेंड करने तक की बात कर दी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद कई IAS और IPS अधिकारियों ने भी ट्वीट कर DM पर कार्रवाई की मांग की है.
दरअसल, बिहार के लखीसराय जिले के डीएम संजय कुमार सिंह, कन्या प्राथमिक विद्यालय बालगुदर का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान स्कूल के प्रिंसिपल निर्भय कुमार सिंह के पहनावे को देख वह भड़क गए. यहां तक कि उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को फोन मिला दिया. उन्होंने प्रिंसिपल के पहनावे को 'नेता टाइप' बताया.
अब इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है. मामले को लेकर 1985 बैच के IAS अधिकारी संजीव गुप्ता ने कहा- कोलोनियल मानसिकता के साथ ऐसा असभ्य व्यवहार करना एक सिविल सर्वेंट के लिए निंदनीय और अशोभनीय है. भारतीय पहनावे (ना कि काम) के लिए एक शिक्षक की आलोचना की जा रही है. पसीना ➡️ गमछा. आईआईटी कानपुर में कुछ शिक्षक और हम लोग पजामा/कुर्ता पहना करते थे. इस मामले को मैंने चीफ सेक्रेटरी तक पहुंचा दिया है.
IRTS संजय कुमार ने भी मामले पर ट्वीट कर डीएम के व्यवहार की निंदा की. उन्होंने लिखा- यह ऑफिसर जैसा व्यवहार नहीं है. एक लीडर कभी भी पब्लिकली अपने टीम मेंबर को नीचा नहीं दिखाता है. उनके साथ गरिमा और सम्मान के साथ पेश आएं. निंदनीय व्यवहार. इस तरह के दुर्व्यवहार कई लोगों को अच्छा लगता है, इसलिए वे लोग अपने साथ लाइव कवरेज के लिए रिपोर्ट्स को साथ ले जाते हैं. ताकि वे लोग खुद को सख्त और समझदार दिखा सकें.
IPS अरुण बोथरा ने Educators of Bihar के वीडियो को शेयर कर दो सवाल किए. Educators of Bihar ने लिखा था- क्या भारत में शिक्षकों के कुर्ता-पायजामा पहनने पर रोक है? क्या कुर्ता-पायजामा पहनने के जुर्म में शो कॉज और वेतन बंद करना उचित है? इस पर IPS अरुण ने भी अपनी तरफ से दो सवाल जोड़ दिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










