
हेट स्पीच केस: बीजेपी नेता अन्नामलाई को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कानूनी कार्यवाही पर सितंबर तक लगाई रोक
AajTak
मामला इस आरोप से शुरू हुआ कि अन्नामलाई ने 2022 की दिवाली से दो दिन पहले एक यूट्यूब चैनल के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि हिंदू संस्कृति के खिलाफ त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने को सुप्रीम कोर्ट में कानूनी चुनौती देने के पीछे एक ईसाई एनजीओ का हाथ था. अन्नामलाई ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था, जिसने मामले में उन्हें जारी किए गए समन को रद्द करने से इनकार कर दिया था.
तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को हेट स्पीच केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने 22 अक्टूबर, 2022 को एक इंटरव्यू के दौरान ईसाइयों के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में लगी रोक सितंबर तक बढ़ा दी. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ उस शिकायत पर आपराधिक कार्यवाही पर रोक को सितंबर तक बढ़ा दिया, जिसमें उन पर नफरत फैलाने वाले भाषण का आरोप लगाया गया था.
के अन्नामलाई ने इंटरव्यू में कहा था कि शीर्ष अदालत में दिवाली के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका के पीछे एक ईसाई मिशनरी एनजीओ का हाथ है. उनके इस बयान के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था. बीजेपी नेता ने इसके खिलाफ मदरास हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
मामला इस आरोप से शुरू हुआ कि अन्नामलाई ने 2022 की दिवाली से दो दिन पहले एक यूट्यूब चैनल के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि हिंदू संस्कृति के खिलाफ त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने को सुप्रीम कोर्ट में कानूनी चुनौती देने के पीछे एक ईसाई एनजीओ का हाथ था. अन्नामलाई ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था, जिसने मामले में उन्हें जारी किए गए समन को रद्द करने से इनकार कर दिया था.
हाईकोर्ट ने कहा था कि नफरत भरे भाषण की परिभाषा के तहत किसी व्यक्ति या समूह पर पड़ने वाले मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर भी विचार किया जाना चाहिए. फरवरी में, शीर्ष अदालत ने अन्नामलाई की याचिका स्वीकार कर ली थी और यह कहते हुए आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी थी कि प्रथम दृष्टया उन्होंने कोई घृणास्पद भाषण नहीं दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










