
हिज्बुल्लाह के बाद अब हूती विद्रोहियों पर इजरायल की एयरस्ट्राइक, यमन में कई ठिकाने तबाह
AajTak
इजरायली एयरफोर्स ने एक बयान में कहा कि रविवार दोपहर को इजरायली एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने इजरायली सीमा से लगभग 1,800 किलोमीटर दूर यमन के बंदरगाह शहर होदेइदाह में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर दर्जनों हमले किए. आईडीएफ ने बिजली संयंत्रों और तेल आयात करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक बंदरगाह को निशाना बनाया है.
इजरायल इस वक्त चौतरफा युद्ध कर रहा है. वह अकेले चार मोर्चों पर ईरान, हिज्बुल्लाह, हमास और यमन के हूती विद्रोहियों पर कहर बरपा रहा है. इसी बीच जानकारी आ रही है कि हिज्बुल्लाह पर एक्शन के बाद अब इजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया है.
इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि रविवार दोपहर को इजरायली एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने यमन के बंदरगाह शहर होदेइदाह में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर दर्जनों हमले किए हैं.
IDF ने बताया कि इजरायली मिलिट्री इंटेलिजेंस डायरेक्टर के निर्देश पर एयरफोर्स ने रविवार को बड़े पैमाने पर ऑपरेशन में लड़ाकू विमानों ने यमन के रास इस्सार और होदेइदाह के इलाके में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया. मिलिट्री के बयान के अनुसार, "आईडीएफ ने बिजली संयंत्रों और एक बंदरगाह पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल तेल आयात करने के लिए किया जाता है."
'ऐसी ही काम करती रहेगी IDF'
आईडीएफ ने बताया कि वह इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई करना और उसे नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसी ही काम करती रहेगी, चाहे वह कितनी भी दूरी तय करे. इजरायली सेना का कहना है कि एयरफोर्स ने इजरायली सीमा से लगभग 1,800 किलोमीटर दूर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया.
'हूती विद्रोहियों के हमले का दिया जवाब'

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







