
हिंदुओं पर हमले, सड़कों पर खूनखराबा... शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में 100 और लोग मारे गए
AajTak
शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद ढाका में सोमवार रात को माहौल काफी खराब रहा.कई जगह आगजनी की घटनाएं हुईं. नेताओं, अधिकारियों और कई संस्थानों पर हमले हुए. हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया गया.
शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा नहीं थमी है.पिछले 24 घंटे में पूरे बांग्लादेश में फैली हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद ढाका में सोमवार रात को माहौल काफी खराब रहा.कई जगह आगजनी की घटनाएं हुईं. नेताओं, अधिकारियों और कई संस्थानों पर हमले हुए. हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया गया.अवामी लीग के कई नेताओं के घरों पर हुए हमले बांग्लादेश में न सिर्फ प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हुए बल्कि राजधानी ढाका और उसके बाहर भी हसीना की अवामी लीग सरकार के मंत्रियों, पार्टी सांसदों और नेताओं के आवासों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों हमला किया गया. कई सरकारी दफ्तरों में आग लगा दी गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राजधानी और विभिन्न स्थानों पर हिंसा हिंदू मंदिरों पर हमले और बड़े पैमाने पर लूटपाट में करीब 100 लोग मारे गए.
एक दिन पहले भी हुई थी 100 से अधिक लोगों की हत्या बता दें कि शेख हसीना के इस्तीफे से पहले भी बांग्लादेश में 24 घंटे के भीतर 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भीड़ ने पीएम आवास की ओर कूच किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, 16 जुलाई से अब तक बांग्लादेश में करीब 500 लोगों की हत्या हो चुकी है. अस्पतालों से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें दिख रहा है कि ज्यादातर लोगों को गोली लगी है. हजारों की संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. ढाका के बाहर भी हो रही हिंसा ढाका ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि सोमवार देर शाम पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प के बाद राजधानी के बाहरी इलाके सावर और धमराई इलाकों में कम से कम 18 लोग मारे गए.सोमवार को उत्तरा इलाके में प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में दस लोग मारे गए. उधर, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सभी राजनीतिक दलों से देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाने के लिए कहा है और सशस्त्र बलों को लोगों के जीवन और संपत्तियों और राज्य संपत्तियों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया.
मंगलवार को खुले शैक्षणिक संस्थान हिंसा के बीच बांग्लादेश से कुछ राहत की खबरें भी सामने आई हैं.लंबे समय तक बंद रहने के बाद देश में शैक्षणिक संस्थान मंगलवार को फिर से खुल गए हैं.हालांकि, ढाका में शैक्षणिक संस्थानों में कम ही छात्र नजर आए.राजधानी के मोहम्मदपुर इलाके में किशोलोय गर्ल्स स्कूल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उपस्थिति कम है.लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









