
हाफिज का सीक्रेट ठिकाना, लश्कर मुख्यालय, मसूद का टेरर कैंप, आसिम मुनीर का सेना मुख्यालय... ये 5 टारगेट सबसे पहले तबाह कर सकता है भारत
AajTak
हाफिज के लश्कर का मुख्यालय, अजहर मसूद का टेरर ट्रेनिंग कैंप, असीम मुनीर का सेना मुख्यालय... 5 मोस्ट वॉन्टेड टारगेट जिन्हें सबसे पहले तबाह कर सकता है भारत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले को लेकर लोगों में गुस्सा है. भारत और पाकिस्तान के संबंध बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ प्रमुखता से कार्रवाई करने की बात कही है. ऐसे में पाकिस्तान हाई अलर्ट मोड पर है.
पाकिस्तान पर भारत की संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर कई दिनों से हलचल है. माना जा रहा है कि भारत, पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकता है और ऐसे में भारत की टारगेट लिस्ट में पाकिस्तान में मौजूद आतंक के आकाओं के कई ठिकाने भी हैं. इनमें पहला नाम हाफिज सईद का है.
भारत की टारगेट लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद है, जिसे 2008 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है. माना जा रहा है कि हाफिज और लश्कर का हेडक्वार्टर निशाने पर है. लश्कर का हेडक्वार्टर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरिदके में माना जाता है.
लेकिन लाहौर में सईद के सीक्रेट ठिकाने का पता चलने के बाद हलचल बढ़ी है. ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत अपनी सैन्य कार्रवाई में सईद के ठिकाने पर हमला कर सकता है. हाफिज सईद और लश्कर भारत के लिए बड़ा खतरा है क्योंकि वह कश्मीर और अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को प्रायोजित करता है.
यह भी पढ़ें: लाहौर में मिल गया आतंकी हाफिज सईद का सीक्रेट ठिकाना, खुले में आराम से रह रहा, देखें Exclusive फोटो और वीडियो
मसूद अजहर और जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेनिंग कैंप

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












