
हाथी की तड़प देख महावत पर फूटा लोगों का गुस्सा, कॉलर पकड़कर दी ऐसा सजा!
AajTak
हाथी के सिर पर एक महावत नुकीले रॉड से हमला कर देता है. इसे देख लोग गुस्से से भर जाते हैं. इसके बाद वे लोग महावत का कॉलर पकड़कर उसे हाथी के पास ले जाते हैं और उससे माफी मंगवाते हैं.
एक टीनएज ट्रेनर हाथी को बुरी तरह से पीटते दिखता है. जिससे हाथी के सिर पर गहरे घाव हो जाते हैं. बाद में, कॉलर पकड़कर उस ट्रेनर को लोग हाथी के आगे ले जाते हैं. वह घुटने टेकने को मजबूर हो जाता है. वह हाथी का पैर छूकर मांफी मांगते दिखता है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामला थाईलैंड के 18 साल के हाथी जंबो चैन चाओ से जुड़ा है. वह टूरिस्टों को अयुथ्या एलीफैंट पैलेस की सैर कराने के लिए रेडी हो रहा था. इसी बीच 18 साल का ट्रेनर पीरापैट, हाथी के सिर पSर नुकीले रॉड से हमला करने लगा. इसका मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
ट्रेनर (या महावत) के वार से हाथी की मोटी चमड़ी छिल गई और दर्द के मारे उसके पैर लड़खड़ाने लगे. चैन चाओ की सिर के गहरे घावों का इलाज लोकल वेटनेरियन कर रहे हैं. वहीं महावत को नौकरी से निकाल दिया गया है. मामले को लेकर लोकल पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज हो चुका है.
वीडियो को लेकर पुलिस लेफ्टिनेंट समारत रक्सासक ने कहा- वीडियो में दिख रहे महावत से पूछताछ की जाएगी. ऑफिसर हाथी के घावों की भी जांच करेंगे.
हालांकि घटना के बाद महावत ने कहा कि उसने चैन चाओ को काबू में करने के लिए रॉड का इस्तेमाल किया था. ताकि हाथी किसी और पर आक्रमण न करे दे. पीरापैट ने कहा- उस घटना पर मुझे बहुत खेद हैं. मैं सभी बातें स्वीकार करता हूं. मेरे पिता यहां काम करते थे. मैं और चैन चाओ साथ में बड़े हुए हैं.
पीरापैट ने आगे कहा- रॉड का इस्तेमाल आमतौर पर नहीं होता था. लेकिन जब हाथी जिद्द पर अड़ जाता है तो करना पड़ता है. अगर उन्हें काबू में नहीं किया जाता है, तो आगे चलकर वह घातक हो सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










