
'हां, हमने भी संविधान में संशोधन किए, डंके की चोट पर किए क्योंकि...' लोकसभा में बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने भी संविधान में सनशोधन किए हैं. जी हां, हमने भी किया है लेकिन संविधान के लिए, देश के लिए बदलाव किए. कांग्रेस के लिए सत्ता सुख और सत्ता भूख, यही एकमात्र इतिहास है, कांग्रेस का वर्तमान है. हमने भी संविधान संशोधन किए हैं. लेकिन देश की एकता के लिए, देश की अखंडता के लिए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए और संविधान की भावना के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ किए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर शनिवार को लोकसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संविधान के साथ खिलवाड़ करना, संविधान की स्पिरिट को तहस-नहस करना ये कांग्रेस की रगों में रहा है. हम भी सौदेबाजी कर सकते थे लेकिन हमने संविधान का रास्ता चुना. अटल जी ने सौदा नहीं किया. खरीद फरोक नहीं की थी. बाजार तब भी लगता था, खरीद फरोक तब भी होती थी, लेकिन उन्होंने (अटल बिहारी वाजपेयी) 13 दिन बाद इस्तीफ़ा दे दिया, क्योंकि वे संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति समर्पित थे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने भी संविधान में सनशोधन किए हैं. जी हां, हमने भी किया है लेकिन संविधान के लिए, देश के लिए बदलाव किए. कांग्रेस के लिए सत्ता सुख और सत्ता भूख, यही एकमात्र इतिहास है, कांग्रेस का वर्तमान है. हमने भी संविधान संशोधन किए हैं. लेकिन देश की एकता के लिए, देश की अखंडता के लिए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए और संविधान की भावना के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ किए हैं. हमने संविधान में भी संशोधन किया, लेकिन यह देश की एकता और महिलाओं व ओबीसी को सशक्त बनाने के लिए किया.
उन्होंने कहा कि हम अपने संविधान संशोधनों को स्वीकार करते हैं, ये संशोधन सत्ता पर हमारी पकड़ बढ़ाने के लिए नहीं किए गए हैं. 'जुमला' कांग्रेस का पसंदीदा शब्द है, देश के इतिहास में सबसे बड़ा 'जुमला' 'गरीबी हटाओ' था जिसका इस्तेमाल उनकी चार पीढ़ियों द्वारा किया गया. क्या आपको देश में टॉयलेट बनाने की भी फुरसत नहीं मिली. आपने गरीबों को TV में देखा है. अखबार में पढ़ा है. आपको पता ही नहीं कि गरीबी होती क्या है.
जिनको कोई नहीं पूछता उनको मोदी पूजता हैः पीएम
पीएम मोदी ने कहा, गरीबों के नाम पर बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया लेकिन 2014 देश के 50 करोड़ ऐसे नागरिक थे जिन्होंने बैंक की शक्ल नहीं देखी थी. 50 करोड़ गरीबों के बैंक खाते खोलकर के हमने बैंकों के दरवाजे गरीबों के लिए खोले. गरीबी हटाओ इसी कारण जुमला बनकर रह गया. गरीब को इस मुश्किल से मुक्ति मिले ये हमारा मिशन है. जिनको कोई नहीं पूछता उनको मोदी पूजता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










