
हर महीने महिलाओं को 3 अतिरिक्त छुट्टियां! इस देश का फैसला
AajTak
महिलाओं को पीरियड्स के दर्द में आराम देने के लिए 3 दिनों की छुट्टियां दी जाएंगी.
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द के मद्देनजर स्पेन में हर महीने महिलाओं को तीन अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी. स्पेन ऐसा करने वाला पहला पश्चिमी देश होगा. पीरियड्स के दर्द को लेकर दी जाने वाली छुट्टियों की सीमा प्रति माह 3 दिन निर्धारित की गई है. स्पेन की सरकार अगले हफ्ते से इन सुधारों को देश में लागू करने जा रही है.
मंगलवार को स्पेन की अगली कैबिनेट बैठक में पारित होने वाले सुधार पैकेज के तहत, स्कूलों को उन लड़कियों के लिए 'सैनिटरी पैड' प्रदान करने की भी आवश्यकता होगी जिन्हें इसकी जरूरत है.
पीरियड्स के दौरान छुट्टी अभी तक सिर्फ कुछ देशों में ही दे जाती है. जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और जाम्बिया, मासिक धर्म की छुट्टी देने वाले देशों में शामिल हैं. अब स्पेन भी इस लिस्ट में जुड़ गया है.
वहीं, स्पेन ने 3 मार्च को मासिक धर्म स्वास्थ्य और प्रजनन स्वास्थ्य की गारंटी के लिए एक पैकेज की भी घोषणा की थी. जिसमें गर्भपात कराने वाली महिलाओं को छुट्टी देना भी शामिल था.
इन सभी उपायों का उद्देश्य उन महिलाओं को लाभ पहुंचाना है जो विशेष रूप से दर्द से गुजरती हैं. मासिक धर्म के दौरान कई महिलाएं 'Dysmenorrhea' से पीड़ित हो जाती हैं.
वहीं, स्पेन में सैनेटरी पैड और टैम्पून से वैट भी हटा दिया जाएगा. साथ ही सामाजिक रूप से हाशिए में रहने वाली महिलाओं को ये नि: शुल्क प्रदान किए जाएंगे. स्पेन वेश्यावृत्ति के लिए महिलाओं की तस्करी को रोकने वाले एक कानून को पारित करने पर भी विचार कर रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










