
हर्षित राणा को इतने मौके क्यों दे रहे कोच गंभीर? संदीप शर्मा के इस वायरल VIDEO में है जवाब
AajTak
संदीप शर्मा का पुराना पॉडकास्ट हर्षित राणा की रांची ODI में शानदार गेंदबाज़ी के बाद फिर वायरल है. इसमें शर्मा ने बताया था कि राणा को लेकर गंभीर क्यों इतने रिजिड हैं. राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट लेकर चयनकर्ताओं का भरोसा सही साबित किया.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए. अपने खाते के पहले ही ओवर में हर्षित ने साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को आउट किया. राणा के इस प्रदर्शन के बीच भारतीय तेज गेंदबाज़ संदीप शर्मा की एक महीने पुरानी पॉडकास्ट क्लिप वायरल है. दरअसल, लंबे समय से आलोचक यह सवाल उठाते रहे हैं कि गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं ने हर्षित राणा पर इतना भरोसा क्यों जताया है. इस पॉडकास्ट में संदीप शर्मा ने इसकी वजह बताई है.
हर्षित को लेकर क्या बोले संदीप
एक पॉडकास्ट में संदीप शर्मा ने बताया कि राणा का चयन किसी भावनात्मक कारण से नहीं, बल्कि स्पष्ट दीर्घकालिक सोच के आधार पर किया गया था. उन्होंने कहा कि जब एक बार चयनकर्ता किसी दुर्लभ कौशल को पहचान लेते हैं, तो अगला कदम उस प्रतिभा को परिपक्व होने के लिए पर्याप्त समय देना होता है.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने कोच गंभीर को किया इग्नोर? रांची वनडे के बाद का VIDEO वायरल
उन्होंने कहा, 'या तो आप किसी कौशल या प्रतिभा की पहचान करते हैं, या फिर जब आप उस प्रतिभा की पहचान कर लेते हैं, तो आप उसे परिपक्व होने के लिए पर्याप्त समय देते हैं. हर्षित के साथ यही हुआ है. वह 140 से ऊपर की गति से गेंदबाज़ी करता है, उसकी अच्छी हाइट है, मजबूत बॉडी है. अगर आप उसके साथ दो-तीन साल काम करें, तो वह एक बेहतरीन गेंदबाज़ बन सकता है.'
तो ये गंभीर का मास्टरस्ट्रोक है

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










