
'हम तुम्हारी दुधारू गाय नहीं', अमेरिका को ईरान ने सुनाई खरी-खोटी
AajTak
ईरान में लगभग दो महीनों से जारी हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान पर हमला बोला है. जो बाइडेन ने कहा है कि हम ईरान को आजाद करने जा रहे हैं. इस पर अमेरिका को करारा जवाब देते हुए ईरान ने कहा है कि देश 1979 में ही इस्लामिक क्रांति के बाद अमेरिका से आजाद हो गया था.
लगभग दो महीनों से ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन जारी है. हिजाब विरोधी प्रदर्शन को विश्व के कई देशों का समर्थन मिल चुका है. इसी बीच गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा है कि हम ईरान को आजाद करने जा रहे हैं. जो बाइडेन ईरान में पुलिस कस्टडी में हुई महसा अमिनी की मौत का विरोध कर रहे लोगों को संबोधित कर रहे थे.
वहीं, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहम रईसी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईरान 1979 में ही इस्लामिक क्रांति के बाद आजाद हो गया था. इस्लामिक क्रांति के बाद 11 फरवरी 1979 को ईरान से अमेरिकी समर्थक पहलवी राजवंश की समाप्ति हुई थी.
ईरान जल्द ही आजाद होगा- जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता माइक लेविन के चुनावी रैली के दौरान बाइडेन ने कहा, "चिंता मत कीजिए, हम ईरान को जल्द ही आजाद करने जा रहे हैं." इस रैली में बाइडेन के समर्थक अपने मोबाइल फोन पर 'फ्री ईरान' का डिस्प्ले फोटो लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे. जिसके बाद बाइडेन ने कहा कि वे लोग ( ईरान के प्रदर्शनकारी ) बहुत जल्द ही खुद को आजाद करने वाले हैं.
हिजाब विरोधी प्रदर्शन का समर्थन करने के कारण बाइडेन सरकार को ईरानी अमेरिकी कार्यकर्ताओं की ओर से काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
ईरान ने दिया जवाब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहम रईसी ने अमेरिका को करारा जवाब देते हुए कहा है कि ईरान 1979 में ही इस्लामिक क्रांति के बाद आजाद हो गया था. टेलीविजन पर दिए भाषण में ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान आज से 43 साल पहले ही आजाद हो चुका है और हम अमेरिका के लिए दुधारू गाय नहीं बनने वाले हैं.
ईरान पर लगा चुका है प्रतिबंध हिजाब विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ क्रूर व्यवहार करने के आरोप में अमेरिका ने पिछले ही महीने ईरान के अधिकारियों पर कई सारे प्रतिबंध लगाए हैं. अमेरिका ने ईरान के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया है. रूस को ड्रोन सप्लाई और टेक्निकल मदद करने के आरोप में भी अमेरिका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं. अगस्त में अमेरिका ने सीरिया में ईरान समर्थित सेना पर हमला करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद अमेरिका ने भी सैन्य हमले का आदेश दिया था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








